facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IDBI Bank में अपनी कुछ हिस्सेदारी बनाए रखना चाहती है LIC: चेयरमैन

Advertisement

सरकार एलआईसी के साथ मिलकर आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी का रणनीतिक विनिवेश करने की तैयारी में है। इस बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत है।

Last Updated- November 28, 2023 | 11:07 PM IST
LIC wants to retain some of its stake in IDBI Bank: Chairman

IDBI बैंक के प्रवर्तक एलआईसी ने कहा है कि वह बैंक-बीमा कारोबार का अधिकतम फायदा उठाने के लिए इस बैंक में अपनी कुछ हिस्सेदारी बनाए रखना चाहती है।

सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा कंपनी (LIC Chairman) के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि आईडीबीआई बैंक से पूरी तरह बाहर होने का इरादा नहीं है।

मोहंती ने कहा, “हमने यह साफ कर दिया है कि आईडीबीआई बैंक बैंक-बीमा में हमारा अग्रणी साझेदार है। हम आईडीबीआई बैंक में अपनी कुछ हिस्सेदारी बनाए रखेंगे ताकि बैंक-बीमा भागीदारी बनी रहे।”

बैंक-बीमा व्यवस्था किसी बैंक और बीमा कंपनी के बीच का वह प्रावधान है जिसमें बीमा उत्पादों को बैंक शाखाओं के जरिये बेचा जाता है।

सरकार एलआईसी के साथ मिलकर आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी का रणनीतिक विनिवेश करने की तैयारी में है। इस बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत है जबकि एलआईसी के पास 49.24 प्रतिशत हिस्सा है। ये दोनों मिलकर 60.7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने वाले हैं। आईडीबीआई बैंक जनवरी, 2019 में एलआईसी की अनुषंगी बनी थी।

हालांकि बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी घटाकर 49.24 प्रतिशत कर दिए जाने के बाद इसे 19 दिसंबर, 2020 को जीवन बीमा कंपनी की सहायक कंपनी बना दिया गया था।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने पिछले दिनों कहा था कि आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बिक्री को मार्च, 2024 तक पूरा हो पाने की संभावना कम है।

एलआईसी चेयरमैन ने पिछले साल एलआईसी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद से इसके शेयरों की कीमत में आई गिरावट पर कहा, “हम अपने शेयरधारकों के हितों को लेकर फिक्रमंद हैं और कई कदम उठाकर मार्जिन पैदा करने की दिशा में लगे हुए हैं।”

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement