facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मंत्रालय ने दिया आदेश- ट्रेनी की भर्ती करें कंपनियां

Advertisement

कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में ‘अप्रेंटिसशिप कानून के अधिकार’ के तहत पहली नौकरी की गारंटी दी है।

Last Updated- March 18, 2024 | 11:22 PM IST
ITI graduates are not getting jobs, there is no match between the syllabus and the need of the industries.

कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय ने देश की करीब 1.8 लाख कंपनियों को निर्धारित कानून के मुताबिक ट्रेनी की नियुक्त करने का निर्देश दिया है। जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि सरकार ने कंपनियों को प्रशिक्षु अधिनियम (अप्रेंटिसशिप एक्ट) के तहत नोटिस जारी किया है।

दरअसल, कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में ‘अप्रेंटिसशिप कानून के अधिकार’ के तहत पहली नौकरी की गारंटी दी है। इसके बाद मंत्रालय ने यह कदम उठाया है। जानकार व्यक्ति ने बताया, ‘ट्रेनी की संख्या को बढ़ाने के लिए अप्रेंटिसशिप पोर्टल में पंजीकृत करीब 1,80,000 कंपनियों को नोटिस जारी किया गया।

इन कंपनियों को याद दिलाया गया कि इस वित्त वर्ष के अंतिम महीने में उन्हें अपेक्षित ट्रेनी की भर्ती करके अधिनियम के तहत अपना दायित्व पूरा करना चाहिए।’ प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 के तहत हर वित्तीय वर्ष में प्रत्येक संस्थान को संविदा कर्मियों सहित अपने कुल कर्मियों के 2.5 से 15 फीसदी के दायरे में ट्रेनी को नियुक्त करना अनिवार्य है।

इनमें से पांच फीसदी ट्रेनी पहली बार नौकरी करने वाले और कोई स्किल प्रमाणपत्र धारक होने चाहिए। अधिनियम की धारा 30 के तहत ट्रेनी की संख्या कम होने पर पहले तीन महीने में प्रति प्रशिक्षु 500 रुपये का दंड लगाया जाएगा और इसके बाद संबंधित संख्या पूरी नहीं होने की स्थिति में 1,000 रुपये प्रति माह का दंड लगाया जाएगा। सूत्र ने बताया, कि जिन कंपनियों को नोटिस भेजा गया है उनमें से करीब 20,000 ने ही इस अधिनियम का पूरी तरह पालन किया है। इनमें से 44,000 के करीब संस्थानों ने कुछ हद तक पालन किया है।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement