facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Money Laundering Probe: Aireo, M3M के कैंपस से ED ने 60 करोड़ की लग्जरी कारें जब्त कीं

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 9:53 PM IST
Enforcement Directorate

जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने एक धनशोधन मामले की जांच के दौरान रियल एस्टेट कंपनियों आइरियो और एम3एम के परिसरों पर छापे मारकर 60 करोड़ रुपये मूल्य की फेरारी, लैम्बॉर्गिनी एवं बेंटले जैसी लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं। वित्तीय मामलों की जांच करने वाली संघीय एजेंसी ईडी ने बयान में कहा कि इन रियल एस्टेट कंपनियों के दिल्ली एवं गुरुग्राम स्थित सात परिसरों पर एक जून को तलाशी अभियान चलाया गया था।

इसी दौरान लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं। ईडी ने आरोप लगाया है कि एम3एम समूह के प्रवर्तकों- बसंत बंसल, रूप कुमार बंसल, पंकज बंसल एवं अन्य प्रमुख लोग तलाशी अभियान के दौरान जांच-पड़ताल से जानबूझकर बचते रहे। एजेंसी पिछले कुछ वर्षों से आइरियो समूह के खिलाफ धन को दूसरी जगह लगाने और निवेशकों से मिले पैसे के दुरुपयोग के आरोपों की जांच कर रही है। ईडी के मुताबिक, उसे जांच में पता चला कि सैकड़ों करोड़ रुपये की राशि एम3एम ग्रुप के जरिये भी भेजे गए।

ऐसे ही एक लेनदेन में 400 करोड़ रुपये कई कंपनियों से होते हुए एम3एम को आइरियो से मिले थे। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि रियल एस्टेट कंपनियों के परिसरों की तलाशी के दौरान उसे फेरारी, लैम्बॉर्गिनी, लैंड रोवर, रोल्स रॉयस, बेंटले, मर्सिडीज एवं मेबैक जैसी 17 लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। इनकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 5.75 करोड़ रुपये मूल्य के गहने एवं सर्राफा, 15 लाख रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 9:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement