facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्पैम पर लगाम के लिए बहु-हितधारक ढांचे की दरकार : एयरटेल

Advertisement

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में कहा कि कनेक्टिविटी एक मौलिक अधिकार की तरह है

Last Updated- October 08, 2025 | 10:54 PM IST
spam calls

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा कि भारत को एक बहु-हितधारक ढांचे की आवश्यकता है, जो तेजी से डिजिटल होती दुनिया में उपयोगकर्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विश्वास, सुरक्षा और विनियमन को संतुलित करे।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में बोलते हुए विट्टल ने कहा, आज कनेक्टिविटी एक मौलिक अधिकार की तरह है। अगर इसे छीन लिया जाए तो बैंकिंग और विमानन से लेकर भुगतान तक इसके परिणाम विनाशकारी हो सकते हैं। लेकिन कनेक्टिविटी से परे असली सवाल भरोसे, सुरक्षा और समावेशन के हैं।

उन्होंने कहा कि देश में दूरसंचार विनियम को लगातार विकसित हो रहे डिजिटल जोखिम परिदृश्य के साथ बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को सरकार और नियामक की कड़ी निगरानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अधिकांश कंपनियां और डिजिटल अर्थव्यवस्था पारिस्थितिकी तंत्र अभी भी जंगली पश्चिम की तरह काम कर रही हैं।

कुल मिलाकर, कंपनी ने पिछले साल सितंबर में स्पैम का पता लगाने और ब्लॉक करने की पहल शुरू होने के बाद से 48 अरब स्पैम संदेशों और 3.5 लाख धोखाधड़ी वाले लिंक को ब्लॉक किया है।

विट्टल ने सितंबर 2024 में स्पैम सुरक्षा पहल के शुभारंभ के दौरान कहा था, दोहरी-परत वाली सुरक्षा के रूप में डिज़ाइन किए गए इस समाधान में दो फिल्टर हैं – एक नेटवर्क स्तर पर और दूसरा आईटी सिस्टम स्तर पर। हर कॉल और एसएमएस इस दोहरी-परत वाली एआई शील्ड से होकर गुजरता है। 2 मिलीसेकंड में हमारा समाधान हर दिन 1.5 अरब संदेशों और 2.5 अरब कॉलों को संसाधित करता है।

इस वर्ष सितम्बर में भारती एयरटेल ने घोषणा की थी कि धोखाधड़ी के विरुद्ध उसके प्रयासों से उसके ग्राहकों का वित्तीय घाटा लगभग 70 फीसदी तक कम हो गया है।

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement