facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NLCAT ने व्हाट्सऐप और मेटा के डेटा-शेयरिंग मामले में स्पष्टीकरण याचिका पर सुनवाई पूरी की

Advertisement

एनसीएलएटी ने व्हाट्सऐप और मेटा के डेटा-शेयरिंग मामले में सीसीआई की याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा और कंपनियों को आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय दिया

Last Updated- December 02, 2025 | 11:28 PM IST
whatsapp
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) ने मंगलवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा व्हाट्सऐप, मेटा डेटा-शेयरिंग मामले में न्यायाधिकरण के 4 नवंबर के फैसले के संबंध में दायर स्पष्टीकरण याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।

प्रतिस्पर्धा आयोग ने अपील अधिकरण से 4 नवंबर के अपने फैसले पर स्पष्टता मांगी थी, जिसने नियामक के उस निर्देश को पलट दिया था जिसमें मेटा और व्हाट्सऐप को पांच साल तक विज्ञापन उद्देश्यों के लिए मेटा समूह की अन्य कंपनियों के साथ उपयोगकर्ता डेटा साझा करने से रोक दिया गया था। अपनी याचिका में प्रतिस्पर्धा आयोग ने अपील अधिकरण से यह स्पष्ट करने का अनुरोध किया है कि क्या गैर-विज्ञापन डेटा साझाकरण के लिए फैसले में जिन गोपनीयता सुरक्षा उपायों पर जोर दिया गया है वे विज्ञापन के लिए उपयोग किए जाने वाले डेटा पर भी लागू होने चाहिए, क्योंकि फैसला उपयोगकर्ता की सहमति और गोपनीयता पर केंद्रित है।

प्रतिस्पर्धा आयोग ने एनसीएलएटी से जानना चाहा है कि क्या मेटा द्वारा डेटा साझा करने में, चाहे वह विज्ञापनों के लिए हो या अन्य उद्देश्यों के लिए उपयोगकर्ता की गोपनीयता की उतनी ही मजबूत सुरक्षा, पारदर्शिता और वास्तविक उपयोगकर्ता सहमति है। अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक भूषण और तकनीकी सदस्य अरुण बरोका की अध्यक्षता वाले पीठ ने मेटा और व्हाट्सऐप को अपनी आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय दिया और कंपनियों द्वारा फैसले के गोपनीय अंशों को संपादित करने की मांग वाली एक अलग याचिका पर नोटिस जारी किया।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement