facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार जाने से कंपनियों का ऑपरेटिंग मार्जिन रह सकता है आधा

Advertisement

ऐतिहासिक रूप से कंपनियों के परिचालन मुनाफा मार्जिन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों के बीच मजबूत नकारात्मक संबंध रहा है

Last Updated- April 09, 2026 | 2:25 PM IST
corporate

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से आने वाली तिमाहियों में कंपनियों के मार्जिन में कमी और कुल मुनाफे में गिरावट आने की आशंका है। ऐतिहासिक रूप से कंपनियों के परिचालन मुनाफा मार्जिन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों के बीच मजबूत नकारात्मक संबंध रहा है।

पिछले कुछ साल में इन दोनों के बीच सह-संबंध काफी मजबूत रहा है। पिछले चार साल में बीएस-1000 कंपनियों के एबिटा मार्जिन, जिसे परिचालन मार्जिन भी कहा जाता है, में लगातार बढ़ोतरी हुई है और इसी दौरान कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट भी आई है। बीएस-1000 भारत की सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों, बैंकों, फाइनैंस और बीमा कंपनियों को छोड़कर, की सालाना लिस्ट है, जिन्हें उनके सालाना राजस्व के हिसाब से क्रमबद्ध किया जाता है।

उदाहरण के लिए, बीएस-1000 कंपनियों का परिचालन मार्जिन वित्त वर्ष 2023 में 15.1 प्रतिशत (राजस्व का) से बढ़कर अप्रैल-दिसंबर 2025 की अवधि के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई 19 प्रतिशत पर पहुंच गया। इस अवधि में कच्चे तेल की कीमतें वित्त वर्ष 2023 के औसत 95.3 डॉलर प्रति बैरल से 32 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2026 के 9 महीनों के दौरान 64.8 डॉलर हो गई।

इसके विपरीत, जब वित्त वर्ष 2021 और वित्त वर्ष 2023 के दौरान कच्चे तेल की कीमतें दोगुनी से भी ज्यादा हो गई थीं, तो कॉरपोरेट मार्जिन इस दौरान लगभग 390 आधार अंक गिरकर वित्त वर्ष 2021 में 19.01 प्रतिशत से वित्त वर्ष 2023 में 15.13 प्रतिशत पर आ गया था।

इसके विपरीत, वित्त वर्ष 2020 में कच्चे तेल की कीमतें और कॉरपोरेट मार्जिन दोनों में ही गिरावट आई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में भारी कमी आ गई थी, जिससे कॉरपोरेट कमाई और ऊर्जा की मांग पर बुरा असर पड़ा।

सिस्टमेटिक्स ग्रुप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और संस्थागत इक्विटीज के को-हेड धनंजय सिन्हा ने कहा, ‘कच्चे तेल की कीमतों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी (औसतन 100 डॉलर प्रति बैरल तक) से कच्चे माल की लागत लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। यह बिक्री में संभावित 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी से ज्यादा होगी और परिचालन मार्जिन को 36 प्रतिशत तक कम कर सकती है। गैर-वित्तीय कंपनियों के लिए मुख्य परिचालन मार्जिन (दूसरी आय को छोड़कर) मौजूदा 15 प्रतिशत के स्तर से घटकर 8 प्रतिशत के आस-पास आ सकता है, जिससे कमाई में सीधे तौर पर कमी आने का खतरा पैदा हो सकता है।’

इस स्थिति में, गैर-वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों का कुल मुनाफा मौजूदा स्तरों से संभावित रूप से आधा हो सकता है।

Advertisement
First Published - April 8, 2026 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement