facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीसीसीआई को किया पेमेंट वैध धन से हुआ

Advertisement

बैजूस के संस्थापक के भाई ऋजु रवींद्रन ने एनसीएलएटी में कहा, बीसीसीआई को किया भुगतान वैध धन से हुआ

Last Updated- August 01, 2024 | 10:53 PM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

एडटेक फर्म बैजूस के संस्थापक बैजू रवींद्रन के भाई ऋजु रवींद्रन ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) को कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भुगतान की गई रकम ‘साफ-सुथरा धन’ थी और वह हेराफेरी से अर्जित धनराशि नहीं है।

कंपनी के अमेरिकी ऋणदाताओं ने आरोप लगाया था कि बैजूस ने 53.3 करोड़ डॉलर की हेरफेर कर बीसीसीआई को भुगतान किया है। साथ ही अदालत ने सभी पक्षों के हितों की सुरक्षा के लिए ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) का गठन भी 2 अगस्त तक टाल दिया है।

ऋजु रवींद्रन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता पुनीत बाली ने कहा कि चुकाई गई रकम साल 2015 से 2022 के बीच थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (टीएल पीएल) के शेयरों को बेचकर जुटाई गई थी। टीएलपीएल बैजूस की मूल कंपनी है।

हलफनामा पढ़ते हुए बाली ने कहा कि ऋजु ने मई 2015 से जनवरी 2022 के बीच अपने शेयरों की बिक्री और लाभांश से करीब 3,600 करोड़ रुपये कमाए थे। उन्होंने कहा, ‘उनमें से करीब 1,040 करोड़ रुपये आय कर के तौर पर चुकाए गए।’

‘शेष 2,600 करोड़ रुपये फिर से टीएलपीएल में लगाए गए ताकि कंपनी का परिचालन बरकरार रहे। साथ ही दुनिया भर में 15 करोड़ छात्रों वाली कंपनी के 700 कर्मचारियों का वेतन दिया गया। ऋजु ने बीसीसीआई को 30 जून को 50 करोड़ रुपये की पहली किस्त दी।’

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement