facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बल्क ड्रग्स को नया टॉनिक देने की तैयारी, दवाओं की कीमतों में फिलहाल नहीं होगी बढ़ोतरी

Advertisement

औष​धि विभाग के सचिव मनोज जोशी ने कहा कि हम बल्क ड्रग्स की खोज और विकास के लिए नई व्यापक सहायता योजना पर काम कर रहे हैं

Last Updated- June 07, 2026 | 10:34 PM IST
Manoj Joshi
औष​धि विभाग के सचिव मनोज जोशी

औष​धि विभाग के सचिव मनोज जोशी ने कहा कि सरकार बल्क ड्रग्स उद्योग के लिए नई सहायता योजना पर काम कर रही है। साथ ही उन्होंने प​श्चिम एशिया संकट की वजह से लागत बढ़ने के बावजूद दवाओं की कीमतों में एकमुश्त बढ़ोतरी की संभावना को खारिज कर दिया।

बिज़नेस स्टैंडर्ड को दिए साक्षात्कार में जोशी ने कहा कि प्रस्तावित योजना उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) दृष्टिकोण से आगे बढ़कर दीर्घकालिक क्षमता निर्माण, अनुसंधान और विकास तथा मजबूत अकादमिक-उद्योग साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करेगी।

जोशी ने कहा, ‘हम बल्क ड्रग्स की खोज और विकास के लिए नई व्यापक सहायता योजना पर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि यह ढांचा उन कंपनियों के लिए लंबी कार्यान्वयन अवधि प्रदान करेगा जो संयंत्र स्थापित कर रही हैं, साथ ही उन्हें उत्पाद विकास के लिए अधिक लचीली सहायता मिलेगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत आवश्यक दवा सामग्री के लिए आयात पर निर्भरता कम करने और घरेलू विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। जोशी के अनुसार सरकार का मकसद अनुदान, बुनियादी ढांचा शोध एवं विकास में मदद और उन्नत न्यूनतम आयात मूल्य प्रणाली के जरिये इस क्षेत्र को सहायता प्रदान करना है।।

आपूर्ति श्रृंखला के बारे में जोशी ने कहा कि प​श्चिम ए​शिया में भू-राजनीतिक तनाव की वजह से आई रुकावटों के बावजूद भारत का फार्मा उद्योग काफी हद तक मजबूत बना रहा। हालांकि शुरुआत में कुछ सॉल्वेंट और ऐक्टिव फार्मास्युटिकल इनग्रीडिएंट्स (एपीआई) की कमी देखी गई थी लेकिन बाद में आपूर्ति स्थिर हो गई।

मेथनॉल, अमोनिया और प्रोपलीन जैसे कच्चे माल की आपूर्ति सामान्य हो गई है। हालांकि कच्चे तेल और पेट्रोकेमिकल की ज्यादा कीमतों की वजह से विनिर्माण, पैकेजिंग और मालवहन की लागत बढ़ गई है। कुछ दवाओं के लिए कच्चे माल की लागत में 20 से 30 फीसदी की वृद्धि हुई है लेकिन उद्योग ने लागत में बढ़ोतरी का भार अभी तक ग्राहकों पर नहीं डाला है।

जोशी ने कहा कि इससे सरकार दवा कीमतों में कोई आपातकालीन या व्यापक बढ़ोतरी करने पर विचार नहीं कर रही है। मगर अप्रत्या​शित बढ़ोतरी वाले कुछ मामलों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि 10,000 करोड़ रुपये का ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ मंजूरी की प्रक्रिया में है और पीआरआईपी इनोवेशन योजना के तहत 720 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है।

Advertisement
First Published - June 7, 2026 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement