facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Brigade Enterprises ने सट्टेबाज खरीदारों को रोकने के लिए 10:90 भुगतान योजना जैसी स्कीमों से किया किनारा

Advertisement

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने रियल एस्टेट में सट्टेबाजी रोकने के लिए 10:90 भुगतान योजना और भारी छूट से परहेज किया, पारंपरिक निवेश मॉडल पर दे रही है जोर।

Last Updated- June 23, 2025 | 9:37 PM IST
Real Estate
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बेंगलूरु की ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने दांव लगाकर मुनाफा कमाने वाले खरीदारों का प्रोत्साहन रोकने के लिए 10:90 भुगतान योजना, सबवेंशन योजना या थोक बुकिंग पर बड़ी छूट की पेशकश से बचने का स्वेच्छा से परहेज किया है। इसका मकसद खुद को उस चक्र के रुझान में फंसने से बचाना है जो आम तौर पर हर कुछ वर्षों में रियल्टी बाजार में होता है। कंपनी की प्रबंध निदेशक पवित्रा शंकर ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा, ‘हम अब भी बहुत परंपरागत तरीके से परियोजना में निवेश बनाए रखने के लिए ग्राहक को भुगतान कार्यक्रम और आवश्यकताएं मुहैया कराते हैं। इसलिए, भले ही वह कोई एनआरआई (खरीदार) हो, लेकिन तब भी मैं 10:90 योजना की पेशकश नहीं करने जा रही हूं। हम इस बात को लेकर काफी सतर्क हैं कि हम अधिक सट्टेबाजी वाले व्यवहार को प्रोत्साहित न करें।’

रियल एस्टेट में सट्टेबाजी वाला खरीदार आम तौर पर ऐसा निवेशक होता है, जो बुकिंग के समय डेवलपरों की किस्त भुगतान की पेशकश का उपयोग करके किसी भावी संपत्ति पर जल्दी  से रिटर्न कमाना चाहता है और जिसका समय के साथ कीमतें बढ़ने पर इसे किसी अन्य खरीदार को अधिक दामों पर बेचने का इरादा होता है।  

डीएलएफ जैसी रियल्टी कंपनियां ओवरट्रेडिंग वाले सट्टेबाजों के से बचने की कोशिश कर रही हैं, जो भुगतान योजनाओं का लाभ तो उठाते हैं, लेकिन बुकिंग के लिए पैसे नहीं जुटा पाते हैं, जिससे डेवलपरों के लिए स्टॉक के साथ-साथ रकम जुटाने की समस्या भी हो जाती है। शंकर ने कहा, ‘मैं कुछ मामलों में कारोबार गंवा चुकी हूं क्योंकि हमने बुकिंग के समय स्थानांतरण शुल्क माफ करने से इनकार कर दिया है।’

रियल एस्टेट की यह दिग्गज कंपनी साल 2025-26 (वित्त वर्ष 26) में अपने शहर बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद और मैसूर में आवासीय, कार्यालय तथा होटलों के लिए 1.6 करोड़ वर्ग फुट की परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी इन श्रेणियों में नए अवसरों पर भी ध्यान देना जारी रखेगी, भले ही उसे बेंगलूरु के बाजार में प्रवेश करने वाली नई कंपनियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा हो।

Advertisement
First Published - June 23, 2025 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement