facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुपरटेक समेत कई बिल्डरों पर शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच को दी हरी झंडी

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिल्डरों और बैंकों की सांठगांठ से जुड़े मामलों में CBI 6 और नए केस दर्ज करेगी। इससे पहले एजेंसी 22 केस दर्ज कर चुकी है।

Last Updated- September 24, 2025 | 6:57 AM IST
CBI
Representational Image

घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी करने से जुड़े एक मामले में उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को छह और नए मामले दर्ज करने के लिए कहा है। घर खरीदारों को धोखा देने के मकसद से बिल्डर और वित्तीय संस्थानों के बीच सांठगांठ की जांच पहले से ही जारी है।
यह एजेंसी द्वारा पहले से ही दर्ज किए गए 22 मामलों के अतिरिक्त है।  न्यायमूर्ति सूर्य कांत, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एन के सिंह की तीन न्यायाधीशों के पीठ ने सीबीआई की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) ऐश्वर्या भाटी के यह स्वीकारने के बाद यह आदेश दिया कि एजेंसी ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के बाहर मौजूद परियोजनाओं की प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है।
जांच में मुंबई, बेंगलूरु, कोलकाता, मोहाली और प्रयागराज में हुए निर्माण कार्यों को शामिल किया गया था।

भाटी ने अदालत को बताया कि इस कार्यवाही से पता चला कि संज्ञेय अपराध किए गए थे, जिससे जांच को आगे बढ़ाने के लिए और मामलों को दर्ज करना आवश्यक हो गया था। यह तब हुआ जब अदालत 1,200 से अधिक घर खरीदारों और उधारकर्ताओं की याचिकाओं के एक समूह की सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने कहा था कि उन्हें उन फ्लैट पर मासिक किस्तें चुकाने के लिए मजबूर किया जा रहा था, जो उन्हें सौंपे नहीं गए थे।

29 अप्रैल को अदालत ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम और गाजियाबाद में परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मशहूर बैंकों और बिल्डरों के बीच प्रथम दृष्टया साठगांठ पाई थी।

सुपरटेक को एक प्रमुख चूककर्ता के रूप में नामित किया गया था और अदालत ने सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने से पहले चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने के निर्देश दिए थे। इसने सीबीआई को सात प्रारंभिक जांच शुरू करने के लिए कहा था।

अदालत को 22 जुलाई को दिए गए अपने अपडेट में, सीबीआई ने बताया कि सात में से छह मामले की जांच पूरी हो चुकी है और विस्तृत जांच के लिए 22 नियमित मामले दर्ज करने की सिफारिश की।

अदालत ने इस अनुरोध पर अपनी मंजूरी दे दी लेकिन यह भी जिक्र किया कि सातवीं जांच अब भी चल रही है जिसमें गैर-एनसीआर शहरों में सुपरटेक के अलावा अन्य डेवलपर की परियोजनाएं शामिल थीं। इसने एजेंसी को प्रक्रिया पूरी करने के लिए छह सप्ताह का
समय दिया।

मंगलवार को, अदालत को सूचित किया गया कि एनसीआर के बाहर के पांच शहरों में परियोजनाओं की जांच खत्म हो गई है और आगे मामले दर्ज करने की आवश्यकता है। इसका संज्ञान लेते हुए, अदालत के पीठ ने जांच एजेंसी को जांच में आगे बढ़ने की अनुमति दी।

Advertisement
First Published - September 24, 2025 | 6:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement