facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Retail दुनिया की 7वीं सबसे वैल्यूएबल प्राइवेट कंपनी, $100 अरब के पार वैल्यूएशन

Advertisement

रिलायंस रिटेल के अलावा भारत की दो और कंपनियां टॉप 100 की सूची में शामिल हैं

Last Updated- April 08, 2026 | 10:15 PM IST
Reliance Retail

स्टैनफर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस की वेंचर कैपिटल इनीशिएटिव की रिसर्च के मुताबिक रिलायंस रिटेल दुनिया की 100 सबसे मूल्यवान निजी और वेंचर कैपिटल (वीसी) समर्थित कंपनियों में 7वें स्थान पर है। उसका निवेश बाद मूल्यांकन 100 अरब डॉलर से ज्यादा है। यह रिसर्च जनवरी 2026 तक के डेटा पर आधारित है।

रिलायंस रिटेल के अलावा भारत की दो और कंपनियां टॉप 100 की सूची में शामिल हैं। एक नएसई इंडिया है जो 24 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ 27वें स्थान पर है और टाटा ईवी मोबिलिटी 9 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ सूची में 93वें स्थान पर है।

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली यह कंपनी इस सूची में शामिल सात ‘हेक्टाकॉर्न’ (जिनका मूल्यांकन 100 अरब डॉलर से अधिक है) में से एक है। उसे कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, केकेआर, सिल्वरलेक, जीआईसी, टीपीजी और मुबाडाला जैसे कई बड़े वैश्विक निजी इक्विटी निवेशकों का समर्थन मिला हुआ है।

हालांकि रिलायंस रिटेल रिटेल सेक्टर की एकमात्र ऐसी कंपनी है जो शीर्ष सात कंपनियों में शामिल है। लेकिन उसका मूल्यांकन ओपनएआई (500 अरब डॉलर का मूल्यांकन), एलन मस्क की स्पेसएक्स (400 अरब डॉलर), एंथ्रोपिक (350 अरब डॉलर), बाइटडांस (300 अरब डॉलर), डेटाब्रिक्स (134 अरब डॉलर) और एक्सएआई (113 अरब डॉलर) जैसी एआई क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों से काफी कम है।

Advertisement
First Published - April 8, 2026 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement