facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज को राहत, एनसीएलएटी ने ईजीएम पर रोक से किया इनकार

Advertisement

इस ईजीएम का मकसद राइट्स इश्यू को मंजूरी देना है और अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो आकाश में बैजूस की हिस्सेदारी 25.75 फीसदी से घटकर करीब 5 फीसदी रह जाएगी।

Last Updated- October 28, 2025 | 10:41 PM IST
NCLT OKs ICICI Securities delisting

राष्ट्रीय कंपनी कानून अपील न्यायाधिकरण (NCLAT) के चेन्नई पीठ ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) की 29 अक्टूबर को निर्धारित असाधारण आम बैठक (ईजीएम) पर रोक लगाने से इनकार करते हुए जीएलएएस ट्रस्ट कंपनी एलएलसी के अनुरोध को खारिज कर दिया, जो संकटग्रस्त एड टेक फर्म बैजूस के अमेरिकी ऋणदाताओं का प्रतिनिधित्व करती है।

इस ईजीएम का मकसद राइट्स इश्यू को मंजूरी देना है और अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो आकाश में बैजूस की हिस्सेदारी 25.75 फीसदी से घटकर करीब 5 फीसदी रह जाएगी। बैजूस की मूल कंपनी थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (टीएलपीएल) अभी दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है और नए शेयर नहीं खरीद सकती।

न्यायमूर्ति एन शेषशायी और तकनीकी सदस्य जतिन्द्रनाथ स्वैन के खंडपीठ ने कहा कि अगर सहायक कंपनी को व्यावसायिक रूप से खत्म कर दिया जाता है तो आकाश में बैजूस की हिस्सेदारी का मूल्य संरक्षित नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) की भावना सबसे अच्छी तरह से तब पूरी होती है जब जिन कंपनियों में कॉरपोरेट देनदार (जिस पर कर्ज है) के कुछ शेयर हैं, उन्हें समृद्ध होने की अनुमति दी जाती है, भले ही नियंत्रण शक्ति किसी के पास हो। अपील न्यायाधिकरण ने जीएलएएस ट्रस्ट, आकाश और टीएलपीएल के प्रबंधन के लिए नियुक्त समाधान पेशेवर (आरपी) की विस्तृत प्रस्तुतियों पर नजर डाली।

Advertisement
First Published - October 28, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement