facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s और BCCI की याचिकाएं खारिज, थिंक ऐंड लर्न के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई जारी रहेगी

Advertisement

एनसीएलएटी के फैसले में कहा गया कि थिंक ऐंड लर्न की दिवालिया प्रक्रिया को वापस लेने के आवेदन को लेनदारों की समिति (सीओसी) के 90 प्रतिशत सदस्यों की मंजूरी की आवश्यकता है।

Last Updated- July 21, 2025 | 11:09 PM IST
Byju's

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और ऋजु रवींद्रन की उन अपीलों को खारिज कर दिया जिनमें बैजूस की पैतृक कंपनी ​थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के ​खिलाफ दिवालिया कार्रवाई वापस लेने की मांग की गई थी।

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने इस साल अप्रैल में बीसीसीआई और रिजु रवींद्रन की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया था जिनमें एडटेक कंपनी के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही रोकने के आदेश को चुनौती दी गई थी।

एनसीएलएटी के फैसले में कहा गया कि थिंक ऐंड लर्न की दिवालिया प्रक्रिया को वापस लेने के आवेदन को लेनदारों की समिति (सीओसी) के 90 प्रतिशत सदस्यों की मंजूरी की आवश्यकता है। यह मामला थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (टीएलपीएल) और बीसीसीआई के बीच एक समझौते से जुड़ा है। बीसीसीआई ने जुलाई 2024 में स्पॉन्सर​शिप बकाया को लेकर दिवालिया प्रक्रिया शुरू की थी।

एनसीएलएटी में दायर अपील के अनुसार बैजूस के प्रमोटरों ने अगस्त 2024 में बीसीसीआई से समझौता कर लिया था और पूरी निपटान राशि एस्क्रो में जमा कर दी थी। हालांकि, विदेशी ऋणदाता जीएलएएस ट्रस्ट कंपनी एलएलसी (जो लगभग 1.2 अरब डॉलर के ऋणदाताओं का प्रतिनिधित्व करने का दावा करती है) ने इस निकासी को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। बाद में अन्य ऋणदाताओं ने भी इस समझौते पर आपत्ति जताई। बैजूस और बीसीसीआई ने इसे सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी।

Advertisement
First Published - July 21, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement