facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SC ने SpiceJet प्रमुख को दिया आदेश, भुगतान का दे सबूत

Advertisement

SC-Spicejet: अदालत ने यह भी कहा कि सिंह और स्पाइसजेट की कंपनी सचिव को आगे से सभी अदालती सुनवाई में मौजूद रहना होगा।

Last Updated- September 11, 2023 | 10:11 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह को बताया कि यदि किफायती एयरलाइन बंद भी हो जाए तो चिंता की कोई बात नहीं है और यदि सिंह क्रेडिट सुइस मामले में मासिक किस्त से जुड़े 5 लाख डॉलर भुगतान और 10 लाख डॉलर के डिफॉल्ट अमाउंट का 15 सितंबर तक सबूत नहीं देते हैं उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और अहसानुद्दीन अमानुल्ला के खंडपीठ ने सिंह पर सख्ती बरतते हुए कहा कि यदि वह भुगतान को लेकर टाल-मटोल करते रहे तो उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा। पीठ ने मौखिक रूप से कहा, ‘भले ही आप एयरलाइन बंद कर दें, हमें कोई चिंता नहीं है। अब बहुत हो गया।’

अदालत ने यह भी कहा कि सिंह और स्पाइसजेट की कंपनी सचिव को आगे से सभी अदालती सुनवाई में मौजूद रहना होगा। सिंह के वकील श्याम दीवान ने अदालत को बताया कि अब तक उन्होंने क्रेडिट सुइस को 900 हजार डॉलर का भुगतान कर दिया है, लेकिन अदालत संतुष्ट नहीं है।

इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होने की संभावना है। स्पाइसजेट ने इस संबंध में बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है। स्विस फर्म क्रेडिट सुइस के साथ 2.4 करोड़ डॉलर के विवाद में बकाया अदालत स्वीकृत भुगतान करने में विफल रहने पर स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय ने 14 अगस्त को अवमानना नोटिस जारी किया था। सिंह से चार सप्ताह में (15 सितंबर तक) इस अवमानना नोटिस पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने 25 जुलाई को एयरलाइन को दोनों पक्षों के बीच समझौते के तहत सुइस का बकाया चुकाने के लिए अतिरिक्त समय दिया था। स्पाइसजेट के एक अधिकारी ने एक महीने पहले कहा था, ‘पिछले साल 2.4 करोड़ डॉलर के लिए स्पाइसजेट और क्रेडिट सुइस के बीच निपटान समझौता हुआ था।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि कर्ज पुराना है और मौजूदा प्रवर्तक द्वारा कंपनी पर नियंत्रण जमाने से पहले का है। निपटान राशि का भुगतान आरबीआई मंजूरी की अधीन था। आरबीआई की मंजूरी मिलने तक स्पाइसजेट कुछ महीनों के लिए सहमति की शर्तों के हिसाब से भुगतान शुरू नहीं कर सकी।

अब तक स्पाइसजेट ने क्रेडिट सुइस को 71 लाख डॉलर का कुल भुगतान किया है। 44 लाख डॉलर का बकाया उस अवधि से जुड़ा हुआ है जब आरबीआईकी मंजूरी प्रतीक्षित थी। कंपनी इस भुगतान (44 लाख डॉलर) और शेष सभी राशि का भुगतान करना चाहती है।’

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement