facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कंपनियों के बीच बिजली नेटवर्क साझा करना आसान नहीं, डिस्कॉम घाटा और पीपीए लागत बड़ी चुनौती

Advertisement

बिजली मंत्रालय का यह प्रस्ताव सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी किए गए नए बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 का हिस्सा है

Last Updated- October 15, 2025 | 11:24 PM IST
power sector

एक ही भौगोलिक क्षेत्र में काम करने वाले वितरण लाइसेंसधारकों के बीच नेटवर्क शेयरिंग की अनुमति देने के बिजली मंत्रालय के महत्त्वाकांक्षी प्रस्ताव को 3 प्रमुख चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इन चुनौतियों का उल्लेख करते हुए एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि इनमें विरासत वाले बिजली खरीद समझौते (पीपीए) में तय लागत को साझा करना, क्रॉस-सब्सिडी का बोझ और मानक स्तर से ऊपर डिस्कॉम का नुकसान शामिल है।

बिजली मंत्रालय का यह प्रस्ताव सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी किए गए नए बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 का हिस्सा है। वितरण लाइसेंसधारकों के बीच नेटवर्क साझा करने का यह प्रावधान पिछले बिजली (संशोधन) विधेयक में भी था, जो 2024 में समाप्त हो गया था।

मौजूदा बिजली अधिनियम 2023 में प्रावधान है कि नियामक एक ही क्षेत्र में अपने स्वयं के वितरण सिस्टम के माध्यम से बिजली के वितरण के लिए दो या दो से अधिक व्यक्तियों को लाइसेंस प्रदान कर सकता है। किसी भी ऐसे आवेदक को इस आधार पर लाइसेंस से इनकार नहीं किया जाएगा कि उसी क्षेत्र में पहले से ही उसी उद्देश्य के लिए एक लाइसेंसधारी मौजूद है।

ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन के डायरेक्टर जनरल और बिजली मंत्रालय के पूर्व सचिव आलोक कुमार ने कहा, ‘इस प्रावधान को सबसे पहले मौजूदा लाइसेंसधारी के विरासत वाले पीपीए से नियत लागत को साझा करने की समस्या का सामना करना पड़ेगा। दूसरा, क्रॉस सब्सिडी के असंतुलन का प्रबंधन करना होगा, क्योंकि नए लाइसेंसधारी के पास मौजूदा लाइसेंसधारी की तुलना में अलग तरह के उपभोक्ता होंगे।’

पीपीए की नियत लागत को अक्सर क्षमता शुल्क कहा जाता है। यह बिजली संयंत्र के नियत परिचालन और पूंजीगत खर्च जैसे ऋण भुगतान, निवेश पर रिटर्न और नियत परिचालन लागत से संबंधित खर्च है। पीपीए का अन्य हिस्सा वैरिएबल लागत या बिजली की कीमत होती है, वास्तविक उत्पादित बिजली के लिए इसका भुगतान किया जाता है। इसमें ईंधन और परिचालन और रखरखाव संबधी खर्च शामिल हैं, जिसका भुगतान खरीदार को करना होता है। बिजली वितरण कंपनियों के उपभोक्ताओं के प्रकार में सामान्यतया आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ता शामिल होते हैं।

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement