facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कुछ निवेशक CEO बैजू रवींद्रन को पद से हटाने की कर रहे साजिश: Byju’s

Advertisement

बैजूस की प्रवर्तक कंपनी थिंक ऐंड लर्न ने कहा कि निवेशकों को कंपनी का मुख्य कार्याधिकारी बदलने के लिए मतदान करने का अधिकार नहीं है।

Last Updated- February 02, 2024 | 11:16 PM IST
Byju`s CEO Raveendran

नकदी संकट से जूझ रही एडटेक फर्म बैजूस ने अपने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में ‘कुछ निवेशकों’ पर निशाना साधा और दावा किया कि वे कंपनी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और संकट के समय में कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी बैजू रवींद्रन को पद से हटाना चाह रहे हैं।

बैजूस नकदी संकट, वित्तीय रिपोर्टिंग में देरी करने और कर्ज देने वाली संस्थाओं के साथ कानूनी विवाद जैसी कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने उस आंतरिक नोट की कॉपी को देखा है जो कर्मचारियों को भेजी गई है। इसमें कहा गया है, ‘हम जिस संकट का सामना कर रहे हैं, उसे कई निवेशक षड्यंत्र के एक अवसर के रूप में देख रहे हैं और संस्थापक एवं समूह सीईओ को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।’

इस बीच बैजूस की प्रवर्तक कंपनी थिंक ऐंड लर्न ने कहा कि निवेशकों को कंपनी का मुख्य कार्याधिकारी बदलने के लिए मतदान करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने असाधारण आम बैठक बुलाने और बैजू रवींद्रन को पद से हटाने की मांग करने वाले कुछ चुनिंदा निवेशकों के बयान पर निराशा जाहिर की।

कंपनी ने बयान जारी कर कहा, ‘इन दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में हम इस बात पर जोर देंगे कि शेयरधारकों का अनुबंध उन्हें सीईओ या प्रबंधन में बदलाव पर वोट देने का अधिकार नहीं देता है।’

कंपनी ने कहा, ‘कुछ निवेशकों की ऐसी हरकत देखकर हमें दु:ख हो रहा है। उन्हें इस चुनौतीपूर्ण समय में सीधे मीडिया से बात करने के बजाय हमारी लड़ाई में सहयोग करना चाहिए था। हमारे संस्थापक बैजूस के सबसे बड़े निवेशक और महानतम योद्धा हैं।’

यह आंतरिक नोट ऐसे समय में जारी किया गया है जब बैजूस के प्रमुख शेयरधारकों के एक वर्ग ने गुरुवार को कंपनी को नोटिस जारी कर ‘लगातार चल रही समस्या’ के समाधान के लिए असाधारण आमसभा (ईजीएम) बुलाने की मांग की है। इनमें कंपनी के प्रबंधन में प्रस्तावित बदलाव भी शामिल है।

कंपनी ने निवेशकों से कुल 5.08 अरब डॉलर जुटाए हैं। बैजूस ने जनरल अटलांटिक, सोफिना, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, प्रोसस, सुमेरू वेंचर्स, ब्लैकरॉक, चान जुकरबर्ग इनीशिएटिव, सिल्वर लेक, टेनसेंट तथा टाइगर ग्लोबल जैसे निवेशकों से पूंजी जुटाई है।

पिछले महीनों में बैजूस ने अपने कर्मचारियों को भेजे कई ईमेल में उल्लेख किया है कि उन्हें ऐसी अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है जैसा कि बहुत कम कंपनियों ने देखा है।

इसमें कहा गया है कि जब कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब हो गई तो निवेशक आगे आने में हिचकते रहे लेकिन संस्थापक ने व्यक्तिगत तौर पर 1 अरब डॉलर से ज्यादा की पूंजी लगाई ताकि कंपनी सुचारू रूप से चलती रहे। सूत्रों के मुताबिक बैजूस ने अभी तक अपने कर्मचारियों को जनवरी का भी वेतन नहीं दिया है।

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement