facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet ने चुकाया पूरा बकाया : क्रेडिट सुइस

Advertisement

SpiceJet clears dues: अदालत ने कहा कि मामला तीन माह बाद सुनवाई के लिए आएगा तकि सुनिश्चित हो कि वे पहले की तरह और चूक नहीं करें।

Last Updated- March 22, 2024 | 11:14 PM IST
SpiceJet

स्विस फर्म क्रेडिट सुइस ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि स्पाइसजेट के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने 2.4 करोड़ डॉलर के भुगतान विवाद में पूरे बकाए का भुगतान कर दिया है। अदालत ने इस प्रगति के बाद मामले की सुनवाई जुलाई के लिए सूचीबद्ध कर दी ताकि सुनिश्चित हो कि स्पाइसजेट भुगतान में और चूक नहीं करे।

अदालत ने कहा कि मामला तीन माह बाद सुनवाई के लिए आएगा तकि सुनिश्चित हो कि वे पहले की तरह और चूक नहीं करें। क्रेडिट सुइस और स्पाइसजेट साल 2015 से करीब 2.4 करोड़ डॉलर के बकाया कर्ज को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही थीं। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने विमानन कंपनी से कहा था कि वह मासिक भुगतान के अलावा 15 मार्च तक 12.5 लाख डॉलर का भुगतान और करे।

पिछले साल सितंबर में अदालत ने स्पाइसजेट को बकाए के निपटान के लिए स्विस फर्म को अतिरिक्त 30 लाख डॉलर का भुगतान छह महीने में करने की अनुमति दी थी। स्पाइसजेट पहले से ही हर महीने क्रेडिट सुइस को 5 लाख डॉलर का भुगतान कर रही थी और अदालत ने उसे छह महीने 5-5 लाख डॉलर के अतिरिक्त भुगतान का निर्देश दिया था।

 

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement