facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gameskraft के खिलाफ जीएसटी नोटिस रद्द करने के आदेश पर रोक

Advertisement

SC ने 21,000 करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में गेमिंग फर्म Gameskraft के खिलाफ जीएसटी नोटिस रद्द करने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश पर आज रोक लगा दी।

Last Updated- September 06, 2023 | 9:55 PM IST
Supreme Court

सर्वोच्च न्यायालय ने 21,000 करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में बेंगलूरु की गेमिंग फर्म गेम्सक्राफ्ट के खिलाफ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) नोटिस रद्द करने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश पर आज रोक लगा दी।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस रोक के परिणामस्वरूप जीएसटी विभाग उन अन्य गेमिंग कंपनियों को भी कारण बताओ नोटिस भेज सकता है, जिन्हें उच्च न्यायालय के आदेश की वजह से रोका हुआ था।

सिंघानिया ऐंड कंपनी के प्रबंध साझेदार रोहित जैन ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाए जोन को विभाग निश्चित रूप से अन्य गेमिंग कंपनियों को भी कारण बताओ नोटिस भेजने के अवसर के रूप में उपयोग करेगा। अदालत ने गेम्सक्राफ्ट को मामले में अपना जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया है और जीएसटी के राजस्व खुफिया निदेशालय को प्रत्युत्तर दाखिल करने की अनुमति दी है।

Also read: Online gaming पर 1 अक्टूबर से लगेगा GST, जानें कितनी होगी दर

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा का पीठ संभवत: तीन सप्ताह में मामले की सुनवाई करेगा। पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश में ऐसा काफी कुछ है, जिस पर विचार करने की जरूरत है। मुख्य न्यायाधीश ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि चिंता मत कीजिए। तीन सप्ताह में कुछ नहीं होने वाला है।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एन वेंकटरमन ने शीर्ष अदालत के समक्ष तर्क दिया कि गेम्सक्राफ्ट सर्विसेज सट्टेबाजी और जुए के अंतर्गत आती है, जिस पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है।

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement