facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुप्रीम कोर्ट फरवरी में करेगा RIL और उसके साझेदारों के कृष्णा-गोदावरी D6 गैस विवाद पर अंतिम सुनवाई

Advertisement

दिल्ली उच्च न्यायालय के खंडपीठ ने इस वर्ष की शुरुआत में एकल न्यायाधीश के पीठ के 2023 के आदेश को पलट दिया था

Last Updated- December 02, 2025 | 11:25 PM IST
supreme court of india
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और उसके साझेदारों ब्रिटेन की बीपी एक्सप्लोरेशन (अल्फा) लिमिटेड और कनाडा की निको लिमिटेड द्वारा कृष्णा-गोदावरी (केजी)-डी6 गैस माइग्रेशन विवाद में दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले साल 25 और 26 फरवरी को सुनवाई करेगा।

आरआईएल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी जिसने केंद्र के इस दावे को बरकरार रखा कि मुकेश अंबानी की कंपनी और उसके भागीदारों ने आंध्र प्रदेश के तट से दूर कृष्णा-गोदावरी बेसिन में ओएनजीसी ब्लॉक के भंडार से गैस निकाली थी। आरआईएल को आवंटित गैस ब्लॉक ओएनजीसी द्वारा संचालित ब्लॉक के बगल में था। दिल्ली उच्च न्यायालय के खंडपीठ ने इस वर्ष की शुरुआत में एकल न्यायाधीश के पीठ के 2023 के आदेश को पलट दिया था, जिसमें 2018 में आरआईएल के पक्ष में मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले को बरकरार रखा गया था।

सूत्रों ने कहा कि आरआईएल ने अपनी याचिका में तर्क दिया है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के खंडपीठ को मामले के गुण-दोष पर विचार नहीं करना चाहिए था, क्योंकि इस मामले की सुनवाई और निर्णय सिंगापुर की मध्यस्थ लॉरेंस बू की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण द्वारा किया गया था।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement