facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzlon 2.0: बैटरी स्टोरेज बिजनेस में उतरेगी कंपनी, FY31 तक 10 GW सेल्स और 70 GW AUM का लक्ष्य

Advertisement

सुजलॉन विंड, सोलर, बैटरी स्टोरेज और एसेट मैनेजमेंट को कंसॉलिडेट कर फुल-स्टैक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Last Updated- June 03, 2026 | 7:39 PM IST
Girish Tanti
सुजलॉन 2.0 मीडिया मीट के दौरान सुजलॉन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गिरीश तांती | फोटो: कमलेश पेडनेकर

देश के विंड एनर्जी बाजार में 32-35 फीसदी के बीच हिस्सेदारी रखने वाली सुजलॉन एनर्जी अब फुल-स्टैक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बनने की तैयारी में है। कंपनी ने विंड एनर्जी के अलावा सोलर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज जैसे सेगमेंट में भी बड़ी दमदार दखल देने की योजना बनाई है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि विंड एनर्जी सेगमेंट मुख्य ग्रोथ इंजन बना रहेगा और वित्त वर्ष 2031 तक इसमें 40 फीसदी मार्केट शेयर हासिल करने का टारगेट है। अपने बिजनेस के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सुजलॉन ग्रुप ने अपनी नई ग्रोथ स्ट्रैटेजी ‘Suzlon 2.0’ का ऐलान किया है। इसमें वित्त वर्ष 2031 तक 10 गीगावाट (GW) सालाना रिन्यूएबल एनर्जी सेल्स और 70 GW एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) हासिल करने का प्लान है।

‘सुजलॉन 2.0’ में कंपनी ने कहा कि अब केवल विंड टरबाइन मैन्युफैक्चरर (Wind OEM) से आगे बढ़ते हुए खुद को “विंड-फर्स्ट फुल-स्टैक रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस कंपनी” के रूप में स्थापित कर रही है। कंपनी का लक्ष्य तेजी से बढ़ती एनर्जी डिमांड और एनर्जी ट्रांसमिशन के दौर में ग्राहकों को कंसॉलिडेट करने, भरोसेमंद और किफायती स्वच्छ ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराना है। कंपनी ने ब्रांड की नई टैग लाइन “Good Energies That Work” भी लॉन्च की।

सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती का कहना है कि दुनिया तेजी से इले​क्ट्रिफिकेशन के एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। Suzlon 2.0 ग्राहकों और देशों को एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अगले पांच वर्षों में रिन्यूएबल क्षमता को चार गुना बढ़ाकर 70 GW और सालाना सेल्स को 10 GW तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें… 99% तैयार है भारत-अमेरिका ट्रेड डील, बाकी बचे 1% गतिरोध को दूर करने की कोशिश जारी: सर्जियो गोर

क्या है Suzlon 2.0?

Suzlon 2.0 चार प्रमुख बिजनेस वर्टिकल्स पर आधारित होगा। इसमें विंड-फर्स्ट कम्प्लीट सॉल्यूशंस, RE DevCo, RE Projects और RE एसेट मैनेजमेंट सर्विसेज है। इन सभी बिजनेसेस को मिलाकर कंपनी एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहती है जो बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं को तेजी, विश्वसनीयता और बेहतर प्रदर्शन के साथ लागू कर सके।

सुजलॉन एनर्जी का दावा है कि वह भारत की पहली ऐसी फुल-स्टैक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बन रही है, जो विंड एनर्जी, सोलर एनर्जी, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS), और एनर्जी मैनेजमेंट सर्विसेज को एक ही प्लेटफॉर्म के तहत उपलब्ध कराएगी। कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों के लिए “वन-स्टॉप रिन्यूएबल एनर्जी पार्टनर” बनना है, जिससे प्रोजेक्ट्स के एग्जीक्यूशंस में होने वाली जटिलताओं को कम किया जा सके।

विंड एनर्जी बनी रहेगी मुख्य ग्रोथ इंजन

सुजलॉन ने हालांकि स्पष्ट किया है कि आने वाले वर्षों में भी विंड एनर्जी उसका सबसे बड़ा विकास इंजन बनी रहेगी। कंपनी FY31 तक भारतीय विंड मार्केट में 40% हिस्सेदारी बनाए रखना चाहती है। वहीं, निर्यात बाजारों से 3 GW ऑर्डर हासिल करना चाहती है। इसके लिए कंपनी अपने नए “BlueSky” प्लेटफॉर्म के तहत अगली पीढ़ी के हाई-कैपेसिटी विंड टरबाइन लॉन्च करेगी। इनमें S175 (5 मेगावाट) और S163 (6.3 मेगावाट) शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी 2 MW से 6 MW से अधिक क्षमता वाले टरबाइनों का व्यापक पोर्टफोलियो पेश करेगी।

FY31 तक के टारगेट?

सुजलॉन ने अगले पांच वर्षों के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है। कंपनी का लक्ष्य सालाना रिन्यूएबल एनर्जी सेल्स को चार गुना बढ़ाकर 10 GW तक पहुंचाना, ऑर्डर बुक को बढ़ाकर 15 GW करना, एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) को चार गुना बढ़ाकर 70 GW तक ले जाना, भारत के विंड एनर्जी मार्केट में करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी बनाए रखना, निर्यात बाजारों से 3 GW ऑर्डर हासिल करना, और कुल कारोबार में RE DevCo का योगदान लगभग 60 फीसदी तक बढ़ाना है। कंपनी का मानना है कि इससे उसे एक मजबूत और नियमित आय वाला (Annuity-led) बिजनेस मॉडल तैयार करने में मदद मिलेगी।

बैटरी स्टोरेज कारोबार में भी उतरेगी कंपनी

सुजलॉन एनर्जी ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी की सबसे बड़ी चुनौती इसकी अनियमित उपलब्धता होती है। इसी समस्या को हल करने के लिए सुजलॉन अब Battery Energy Storage Systems (BESS) के क्षेत्र में भी एंट्री कर रही है। कंपनी की योजना 2027 तक BESS मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और भारतीय ग्रिड की जरूरतों के अनुसार स्मार्ट स्टोरेज सॉल्यूशंस डेवलप करना है। इससे सौर और पवन ऊर्जा को अधिक भरोसेमंद और ग्रिड-तैयार बनाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें… Cabinet Decision: एयरलाइंस को बड़ी राहत, ATF कीमतें थामने के लिए OMCs को ₹10,000 करोड़ की मदद

RE DevCo बनेगा सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर

कंपनी के अनुसार, RE DevCo उसका सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ प्लेटफॉर्म मंच होगा। यह प्लेटफॉर्म भूमि अधिग्रहण, ग्रिड कनेक्टिविटी, सरकारी मंजूरियां, परियोजना विकास जैसे कार्यों को एकीकृत रूप से संभालेगा। सुजलॉन का दावा है कि यह भारत का पहला एकीकृत रिन्यूएबल एनर्जी को-डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म होगा। इसका मकसद परियोजनाओं की तैयारी और बाजार तक पहुंचने की गति को बढ़ाना है।

सुजलॉन ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अजय कपूर ने कहा कि RE DevCo, Suzlon 2.0 का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन होगा। हमारा लक्ष्य FY31 तक 15 GW की ऑर्डर बुक और 3 GW निर्यात ऑर्डर हासिल करना है। अब दुनिया को सिर्फ ​क्लीन एनर्जी नहीं, बल्कि ऐसी ​क्लीन एनर्जी की जरूरत है जो भरोसेमंद तरीके से काम भी करे।

सुजलॉन ग्रुप: खास बातें

  • FY26 में 1.75 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू
  • 1 जून 2026 तक मार्केट कैप 7.5 अरब डॉलर से ज्यादा
  • 17 देशों में लगभग 21.5 GW विंड एनर्जी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी
  • भारत मेंइंस्टॉल्ड कैपेसिटी लगभग 15.5 GW
  • वैश्विक स्तर पर लगभग 6 GW क्षमता इंस्टॉल्ड कैपेसिटी

Advertisement
First Published - June 3, 2026 | 5:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement