facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TAG Heuer ने भारत में खोला पहला एक्सक्लूसिव बुटीक, 5 साल में कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

Advertisement

भारत कंपनी के लिए एक महत्त्वपूर्ण बाजार है, जहां उसका इरादा अगले पांच वर्षों में अपना कारोबार दोगुना करने का है

Last Updated- April 03, 2026 | 11:28 PM IST
Swiss watchmaker TAG Heuer

स्विस घड़ी निर्माता टैग हॉयर ने शुक्रवार को भारत में अपने पहले विशेष बुटीक की शुरुआत की। भारत कंपनी के लिए एक महत्त्वपूर्ण बाजार है, जहां उसका इरादा अगले पांच वर्षों में अपना कारोबार दोगुना करने का है।

टैग हॉयर के पश्चिम एशिया, भारत, अफ्रीका, तुर्किए क्षेत्र के प्रबंध निदेशक गुलियम बायलो ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘भारत हमारे लिए भविष्य का प्रमुख बाजार है। मुझे पूरा विश्वास है कि पश्चिम एशिया, भारत, अफ्रीका और तुर्किए क्षेत्र में बेहतर वृद्धि होगी। हम उम्मीद करते हैं कि देश में अगले पांच साल में हमारा कारोबार दोगुना होगा। हम पहले भी मजबूत थे लेकिन अब अपने साझेदार के साथ फिर से मजबूत वापसी कर सकते हैं। आने वाले पांच साल के लिए रास्ता स्पष्ट है।’

कंपनी ने लगभग एक दशक पहले भारत में अपना कॉरपोरेट दफ्तर बंद कर दिया था और संचालन में फिर से बदलाव किया। अब टैग हॉयर ने कपूर वॉच कंपनी के साथ साझेदारी की है। नई रिटेल पेशकश मुंबई और बेंगलूरु में अगले साल की जाएगी।

बायलो ने कहा, ‘हम सभी शहरों में नहीं जाएंगे। पहले दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरु में बुटीक शुरू करेंगे। बाजार की प्रतिक्रिया देखकर धीरे-धीरे अन्य शहरों में विस्तार करेंगे। मुंबई में हम 2027 में बुटीक खोलने की योजना बना रहे हैं।’

संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले बायलो ने कहा कि खाड़ी में जारी सैन्य तनाव से उपभोक्ता धारणा प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन इससे भारत के ग्राहकों के करीब आने और उनके पास मौजूद रहने का अवसर भी मिल रहा है।’

भारत में लक्जरी सामानों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। फेडरेशन ऑफ स्विस वॉच इंडस्ट्री (एफएच) के अनुसार इस साल जनवरी और फरवरी में भारत ने 5.14 करोड़ स्विस फ़्रैंक की स्विस घड़ियां आयात कीं, जो पिछले साल की इसी अवधि से 26.2 फीसदी अधिक हैं।

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement