facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Steel ने पोर्ट टैलबट के विवाद पर जताई चिंता

Advertisement

यह बयान ब्रिटेन की मीडिया की उन खबरों के बाद आया है, जिनमें लेबर पार्टी ने कंपनी से अगले महीने देश में होने वाले आम चुनावों तक पुनर्गठन प्रक्रिया रोकने का आग्रह किया है।

Last Updated- June 11, 2024 | 9:51 PM IST
Tata Steel

वेल्स के पोर्ट टैलबट में परिवर्तन योजना के संबंध में ब्रिटेन सरकार और विपक्ष के बीच नीतिगत मतभेदों पर चिंता व्यक्त करते हुए टाटा स्टील (Tata Steel) ने आज कहा कि वह आने वाले महीनों में भारी-भरकम परिसंपत्तियों को बंद करने और पुनर्गठन कार्यक्रम के लिए की गई घोषणा पर कायम रहेगी।

यह बयान ब्रिटेन की मीडिया की उन खबरों के बाद आया है, जिनमें लेबर पार्टी ने कंपनी से अगले महीने देश में होने वाले आम चुनावों तक पुनर्गठन प्रक्रिया रोकने का आग्रह किया है।

शैडो बिजनेस सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स ने सोमवार को पोर्ट टैलबट का दौरा किया। बताया जाता है कि उन्होंने टाटा स्टील प्रबंधन और श्रमिक संघों से मुलाकात की।

टाटा स्टील (Tata Steel) ने मंगलवार को बयान में कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान टाटा स्टील और ब्रिटेन सरकार ने टाटा स्टील यूके और पोर्ट टैलबट संयंत्र के लिए स्थायी भविष्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

कंपनी ने कहा ‘इसलिए हम ब्रिटिश मीडिया में आई उन खबरों को देखकर आशंकित हैं, जिनमें कहा गया है कि ब्रिटेन के इस्पात उद्योग में कई दशकों का सबसे बड़ा 1.25 अरब पाउंड का निवेश मौजूदा चुनावी प्रक्रिया के दौरान कंजर्वेटिव पार्टी और लेबर पार्टी के बीच उभरे नीतिगत मतभेदों के कारण खतरे में पड़ सकता है।’

कंपनी ने कहा ‘हम मौजूदा और चुनाव के बाद आने वाली सरकार से सितंबर 2023 में घोषित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (ईएएफ) परियोजना के लिए 50 करोड़ पाउंड के समर्थन पैकेज की सहमत शर्तों का पालन करने और उनकी रक्षा करने का आग्रह करते हैं।’

टाटा स्टील ने पिछले साल सितंबर में कंजर्वेटिव सरकार के साथ 50 करोड़ पाउंड के अनुदान के लिए करार किया था। यह ईएएफ मार्ग के जरिये कम कार्बन वाले इस्पात विनिर्माण के लिए अधिक उत्सर्जन वाली ब्लास्ट फर्नेस तकनीक में बदलाव के लिए था।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement