facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा टेलीकम्युनिकेशंस का मुनाफा 43% गिरा, CEO बोले- भू-राजनीतिक संकट और टैरिफ हमारे लिए बड़ी चुनौती

Advertisement

टाटा टेली के सीईओ ने कहा कि वैश्विक संकट, टैरिफ और खर्च में कमी से अमेरिका में राजस्व लक्ष्य और कंपनी की आय पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Last Updated- July 18, 2025 | 9:51 PM IST
Tata Group
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा टेलीकम्युनिकेशंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए एस लक्ष्मीनारायणन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि भू-राजनीतिक कारकों, मौजूदा संघर्षों और टैरिफ आदेशों से पैदा अनिश्चितताएं आने वाले समय में ग्राहक खर्च को प्रभावित कर सकती हैं और भविष्य में कंपनी के राजस्व पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं।

लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि खर्च में कमी का नकारात्मक प्रभाव हो सकता है और इससे 2027-28 तक अमेरिकी बाजार से 1 अरब डॉलर का राजस्व हासिल करने का कंपनी का लक्ष्य डगमगा सकता है।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 43 फीसदी घटकर 190 करोड़ रुपये रहा। समेकित आय 6.5 फीसदी बढ़कर 5,959.85 करोड़ रुपये पर पहुंच जाने के बावजूद मुनाफे में यह गिरावट आई। हालांकि कंपनी का डेटा राजस्व सालाना आधार पर करीब 10 फीसदी बढ़कर 5,130 करोड़ रुपये रहा।  वैश्विक प्रतिकूल हालात ने सार्क देशों में कंपनियों के राजस्व को भी प्रभावित किया है। लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि हालांकि कंपनी का मानना है कि ये कारक आने वाले समय में नए सामान्य वृहद आर्थिक परिवेश का निर्माण कर सकते हैं। फिर भी वह अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में तेजी से और बेहतर तरीके से वृद्धि कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हम महत्वाकांक्षी हैं क्योंकि हमारा मानना है कि हम जो भी निवेश कर रहे हैं वह सही दिशा में है और बाजार तथा ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करता है।’

 

Advertisement
First Published - July 18, 2025 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement