facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS ने वेतन बढ़ोतरी पर नहीं लिया फैसला, आर्थिक अनिश्चितता और डील में देरी बनी वजह

Advertisement

राजस्व के लिहाज से देश की सबसे बड़ी आईटी फर्म टीसीएस वेतन बढ़ोतरी का समय और कितनी वेतन बढ़ोतरी होगी, इस बारे में जानकारी तब देगी जब स्थिति में सुधार होगा।

Last Updated- July 10, 2025 | 10:44 PM IST
TCS

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने कहा है कि उसने अभी यह फैसला नहीं लिया है कि अपने कर्मचारियों के वेतन में कब से बढ़ोतरी करेगी क्योंकि पहली तिमाही में आर्थिक अनिश्चितताएं गहरा गई हैं, जिससे सौदा पूरा करने में अक्सर देर हो रही है और राजस्व में गिरावट आई है। राजस्व के लिहाज से देश की सबसे बड़ी आईटी फर्म टीसीएस वेतन बढ़ोतरी का समय और कितनी वेतन बढ़ोतरी होगी, इस बारे में जानकारी तब देगी जब स्थिति में सुधार होगा।

कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मानव संसाधन प्रमुख मिलिंद लक्कड़ ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, वेतन बढ़ोतरी पर हमने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। जब हम फैसला ले लेंगे तब इसकी जानकारी दी जाएगी। टीसीएस में मानव संसाधन प्रमुख के तौर पर लक्कड़ की यह आखिरी तिमाही होगी। टीसीएस द्वारा अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने में असमर्थता (जो उद्योग में दुर्लभ है) उन चुनौतियों को रेखांकित करती है, जिनका सामना कंपनियां भू-राजनीतिक संघर्षों, आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं और चल रहे व्यापार सौदों के कारण कर रही हैं और इन पर निवेशक कड़ी नजर रख रहे हैं।

Also Read: Smartworks IPO: ₹600 करोड़ जुटाने निकली स्मार्टवर्क्स को-वर्किंग, पहले ही दिन मिली 50% बोली

अप्रैल में अमेरिका और अन्य देशों के बीच टैरिफ युद्ध के कारण व्यापक आर्थिक अनिश्चितता पैदा हुई, जिससे कंपनी ने वेतन बढ़ोतरी रोक दी थी। टीसीएस को उम्मीद है कि जब और देश अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते करना शुरू करेंगे तो आर्थिक माहौल में और स्पष्टता आएगी।

सुस्त बाजार ने पिछले साल भर्ती किए गए 42,000 नए इंजीनियरिंग स्नातकों को तुरंत नौकरी पर रखने की कंपनी की क्षमता को भी कमज़ोर कर दिया है। हालांकि कुछ लोगों को नौकरी मिल भी गई, लेकिन पहली तिमाही के अंत में कठिन कारोबारी हालात ने इसमें बाधा डाली है।

Also Read: सरकार के साथ समझौते के उल्लंघन से वेदांत को बड़ा जोखिम : वायसराय रिसर्च

लक्कड़ ने कहा, हम सभी ऑफर का सम्मान करेंगे और यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कितने लोग कब आएंगे, यह कारोबारी हालात पर निर्भर करेगा। पिछले वित्त वर्ष में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट कम रही थी, जो पहली तिमाही में बढ़कर 13.8 प्रतिशत हो गई, और कंपनी ने कहा कि वह कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाकर इसे फिर से कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। एक साल पहले यह दर 12.1 प्रतिशत थी। नौकरी छोड़ने की दर पिछले वित्त वर्ष में कम थी, जो पहली तिमाही में बढ़कर 13.8 फीसदी हो गई।

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement