facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airtel 5G: 150 शहरों में 5जी का विस्तार करेगी एयरटेल

Advertisement

कंपनी की मार्च 2024 तक पूरे देश में 5जी सेवा शुरू करने की योजना

Last Updated- February 08, 2023 | 10:03 PM IST
Bharti Airtel

राजस्व बढ़ाने और कर्ज घटाने की को​शिश कर रही भारती एयरटेल अपने पोस्टपेड सेगमेंट का विस्तार करने प्रमुख 150 शहरों और कस्बों में 5जी सेवा का दायरा बढ़ाएगी।

वित्तीय परिणाम के बाद बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कंपनी की योजनाओं को पेश करते हुए एयरटेल के प्रबंध निदेशक (MD) गोपाल विट्ठल ने कहा कि 150 शहरों की पहचान की गई है जिनका 5जी विस्तार के लिए देश में सभी दूरसंचार राजस्व में करीब 40 प्रतिशत योगदान है।

कंपनी ने अपना ग्राहक आधार बढ़ाने के लिए ग्रामीण इलाकों में 40,000 सामुदायिक क्लस्टरों की पहचान की है। एयरटेल ने पिछले साल 5जी सेवा शुरू की थी। यह सेवा अब 70 शहरों में उपलब्ध है और मार्च 2024 तक पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। विट्ठल ने कहा कि कंपनी अपनी 5जी सेवा के लिए नॉन-स्टैंडएलॉन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है, जिससे उसे 30 प्रतिशत का मजबूत कवरेज देने में मदद मिल रही है। कंपनी अपने निवेश को कम करेगी तथा 5जी नेटवर्क पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेगी।

लागत नियंत्रण प्रयासों में बिक्री एवं मार्केटिंग खर्च में कमी लाना मुख्य रूप से शामिल है। कंपनी टावर किराये से संबं​धित खर्च में कमी लाने पर भी ध्यान दे रही है।

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में एयरटेल का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 91.5 प्रतिशत बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को राजस्व वृद्धि और 4जी ग्राहकों की संख्या में इजाफा होने से मदद मिली है।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement