facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एयरटेल में सौमेन रे को तरक्की, ग्रुप सीएफओ बनाया

Advertisement

गोपाल विट्टल को भारती एयरटेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष और शाश्वत शर्मा को कंपनी का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्य अधिकारी के पद पर पदोन्नत करने की बात एक बार फिर कही है।

Last Updated- December 19, 2025 | 9:15 AM IST
bharati airtel
Representational Image

निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने गुरुवार को मुख्य वित्त अधिकारी सौमेन रे को 1 जनवरी, 2026 से समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (ग्रुप सीएफओ) के पद पर पदोन्नत किया है। कंपनी ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।

सुनील मित्तल की दूरसंचार सेवा प्रदाता ने गोपाल विट्टल को भारती एयरटेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष और शाश्वत शर्मा को कंपनी का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्य अधिकारी के पद पर पदोन्नत करने की बात एक बार फिर कही है। उनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगा। ये घोषणाएं अक्टूबर 2024 में की गई थीं।  कंपनी में बीते चार वर्षों से मुख्य वित्त अधिकारी और एयरटेल के निवेशक सम्मेलनों में नियमित रूप से मौजूद रहने वाले सौमेन रे अपने वरिष्ठ विट्टल को रिपोर्ट करेंगे।

कंपनी ने अक्टूबर 2024 में कहा था कि विट्टल को रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए भारती के नामित निदेशक के रूप में एयरटेल अफ्रीका पीएलसी के बोर्ड में नियुक्त किया जाएगा। 1 जनवरी, 2026 से कंपनियों की निगरानी के अलावा विट्टल डिजिटल और प्रौद्योगिकी, नेटवर्क रणनीति, खरीद और प्रतिभा के क्षेत्रों में समूह में तालमेल को बढ़ावा देने का भी काम देखेंगे। शीर्ष कार्यकारी अधिकारी समूह की रणनीति पर भी ध्यान देंगे और संगठन को उसके विकास के अगले चरण के लिए तैयार करने पर जोर देंगे। ये बदलाव एक सुव्यवस्थित और सफल परिवर्तन प्रक्रिया के बाद हुए हैं।

शर्मा को अक्टूबर 2024 में मुख्य कार्य अधिकारी पद पर नामित किया गया था और तब से उन्होंने इस भूमिका की तैयारी में विट्टल के साथ मिलकर कारोबार के विभिन्न पहलुओं पर काफी समय बिताया है। पदोन्नति से पहले वह कंपनी में मुख्य परिचालन अधिकारी थे। शर्मा भी विट्टल को रिपोर्ट करेंगे।
फिलहाल वित्तीय नियंत्रक की भूमिका निभाने वाले अखिल गर्ग को भी पदोन्नत किया गया है। गर्ग अगले साल 1 जनवरी से मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) का पदभार संभालेंगे।

गर्ग लगभग 12 वर्षों से एयरटेल के साथ हैं और उन्होंने हेक्साकॉम आईपीओ सहित कई व्यावसायिक परियोजनाओं का नेतृत्व करते हुए विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं। नई भूमिका में अखिल गर्ग शाश्वत और सौमेन को रिपोर्ट करेंगे। कंपनी के संयुक्त कंपनी सचिव और अनुपालन अधिकारी रोहित पुरी को भारती एयरटेल के कंपनी सचिव और अनुपालन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement