facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone Idea पर 2.09 लाख करोड़ रुपये का कर्ज, लोन चुकाने के लिए मांगा समय

Advertisement

Vodafone Idea का कहना है कि दिसंबर तक वो बैंकों और थर्ड-पार्टी निवेशकों से कर्जा चुकाने के लिए फंड जुटा लेगी।

Last Updated- August 10, 2023 | 2:23 PM IST
vodafone idea

कर्ज में डूबी टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea, Vi) ने कथित तौर पर अपने मौजूदा बकाया को चुकाने के लिए दिसंबर के अंत तक का समय मांगा है। कंपनी का कहना है कि दिसंबर तक वो बैंकों और थर्ड-पार्टी निवेशकों से कर्जा चुकाने के लिए फंड जुटा लेगी।

साथ ही कंपनी ने इस बात पर भी जोर दिया है कि प्रमोटर्स वोडाफोन आइडिया को सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दूरसंचार विभाग (DoT) के कारण बताओ नोटिस (SCN) का जवाब देते हुए Vodafone Idea ने धन जुटाने में देरी के कारण चल रही लिक्विडिटी चुनौतियों का हवाला दिया।

DoT ने 21 जुलाई को नकदी संकट से जूझ रही कंपनी को लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क के भुगतान में कमी आने के लिए एक लेटर भेजा था।

यह भी पढ़ें: आईओटी के बढ़ते उपयोग पर ध्यान दे रही voda-idea

कंपनी ने मांगा दिसंबर तिमाही तक का समय

28 जुलाई को, मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर ने वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही और वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही के लिए क्रमशः शेष 50 प्रतिशत और 90 प्रतिशत लाइसेंस शुल्क और एसयूसी (SUC) का भुगतान करने के लिए दिसंबर तिमाही तक का समय देने का अनुरोध किया।

Vi ने वित्त वर्ष 2023 को 2.09 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध ऋण (net debt) और 230 करोड़ रुपये के नकद शेष (Cash balance) के साथ समाप्त किया।

कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च तिमाही में बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर उसका कर्ज 11,390 करोड़ रुपये था। इसमें से 8,380.4 करोड़ रुपये का भुगतान 31 मार्च 2024 तक करना है।

फंड जुटाने में देरी का कारण

Vi ने कहा कि उसे आने वाले समय में फंड जुटाने की प्रक्रिया को बंद करने की उम्मीद है, जिससे वह DoT को बकाया भुगतान करने में सक्षम हो जाएगा। कंपनी ने बताया कि फंड जुटाने में देरी इसलिए हुई  क्योंकि मौजूदा ऋणदाताओं के साथ-साथ थर्ड पार्टी के इक्विटी निवेशक चाहते हैं कि वीआई के प्रमोटर पहले वादा किए गए फंड लाएं।

Jio, Airtel और Vodafone Idea की राजस्व बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 44 प्रतिशत, 39 प्रतिशत और 17 प्रतिशत है। एक साल पहले वोडाफोन आइडिया के पास करीब 19.3% मार्केट शेयर था।

बता दें कि इक्विटी को बकाया में परिवर्तित करने के बाद सरकार के पास टेल्को में 33.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नियमों के तहत फिलहाल टेलीकॉम कंपनियां एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) का 8 फीसदी सरकार को लाइसेंस फीस के तौर पर देती हैं।

यह भी पढ़ें: Vodafone Idea Q4 Results 2023: मार्च तिमाही में घाटा कम होकर 6,419 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 2:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement