facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारती एयरटेल के निदेशक मंडल का बड़ा फैसला: स्पेक्ट्रम बकाया को इक्विटी में बदलने पर विचार

Advertisement

भारती एयरटेल पिछले महीने अपने स्पेक्ट्रम के लंबित बकाये को सरकारी इक्विटी में बदलने के लिए दूरसंचार विभाग से संपर्क करने वाली दूसरी दूरसंचार कंपनी बन गई।

Last Updated- May 14, 2025 | 10:30 PM IST
Airtel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारती एयरटेल का निदेशक मंडल हालांकि इस बात पर फैसला करेगा कि दूरसंचार कंपनी स्पेक्ट्रम की लंबित बकाया रा​शि को सरकारी इक्विटी में बदलने के अपने विकल्प का इस्तेमाल करती है या नहीं, लेकिन कंपनी ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) से संपर्क कर यह पुष्टि की है कि वह ऐसा कर सकती है या नहीं। वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दूरसंचार कंपनी के वित्त वर्ष 25 की ​तीसरी तिमाही (जनवरी-मार्च) के परिणाम जारी किए जाने के एक दिन बाद विट्टल ने विश्लेषकों को बताया, ‘समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) रूपांतरण के संबंध में हमारे लिए यह सरल था। हम रूपांतरण के विकल्प के लिहाज से गैर-भेदभावपूर्ण वाला समान कार्य क्षेत्र ही चाहते थे। हम रूपांतरण करेंगे या नहीं, यह फैसला निदेशक मंडल को करना है, लेकिन यह विकल्प कुछ ऐसा है जिसे हम सुनिश्चित करना चाहते थे। हम सरकार से स्पष्टीकरण चाहते थे कि हमारे पास रूपांतरण का विकल्प है या नहीं।

भारती एयरटेल पिछले महीने अपने स्पेक्ट्रम के लंबित बकाये को सरकारी इक्विटी में बदलने के लिए दूरसंचार विभाग से संपर्क करने वाली दूसरी दूरसंचार कंपनी बन गई। कुछ सप्ताह पहले सरकार ने संकटग्रस्त वोडाफोन आइडिया (वी) के स्पेक्ट्रम बकाया को 36,950 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों में बदलने की मंजूरी दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार के साल 2021 के मोरेटोरियम प्रस्ताव का लाभ उठाने के लिए एयरटेल का यह कदम सामने आया है।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार एयरटेल के अनुरोध का अध्ययन कर रही है, इस बात के मद्देनजर कि जिन लोगों ने साल 2021 के दूरसंचार सुधार पैकेज की शर्तों के अनुसार सरकार के मोरेटोरियम प्रस्ताव का लाभ उठाया था, उन्हें बकाया राशि को इक्विटी में बदलने के लिए आवेदन करने की अनुमति है। 

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement