facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Airtel ने Ericsson को दिए अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट, 5G उपकरण बनाएगी स्वीडन की कंपनी; चढ़े शेयर

Advertisement

इससे पहले भी, एरिक्सन ने पिछले महीने भारत की वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) को 5G उपकरण बेचने के लिए 3.6 बिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट में हिस्सेदारी हासिल की थी।

Last Updated- October 14, 2024 | 4:39 PM IST
Airtel flags 8 billion spam calls in two and a half months

Bharti Airtel-Ericsson Deal: स्वीडिश टेलीकॉम उपकरण निर्माता एरिक्सन (Ericsson) को भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल से अरबों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। दोनों कंपनियों के बीच यह सौदा 5G उपकरण को लेकर हुआ है। इस नई मल्टी-बिलियन डॉलर डील के तहत एरिक्सन भारती एयरटेल को 5G उपकरण (इक्विपमेंट्स) देगी। यह जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दी।

इससे पहले भी, एरिक्सन ने पिछले महीने भारत की वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) को 5G उपकरण बेचने के लिए 3.6 बिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट में हिस्सेदारी हासिल की थी। इस 3.6 बिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट में नोकिया और सैमसंग भी साझेदार कंपनियां थीं।

ग्रोथ में तेजी की उम्मीद

ये नए कॉन्ट्रैक्ट्स एरिक्सन की अगले साल की इनकम ग्रोथ की उम्मीदें बढ़ा सकते हैं, खासकर जब इस साल की पहली छमाही में कंपनी के भारत से कॉन्ट्रैक्ट्स में भारी गिरावट आई थी।

दूसरी तिमाही में दक्षिण-पूर्व एशिया, ओशिनिया और भारत (Sales in Southeast Asia, Oceania, and India) में एरिक्सन की बिक्री 44% गिर गई थी। एरिक्सन मंगलवार को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेगा। एक सूत्र के मुताबिक, ज्यादातर उपकरण अगले साल लगाए जाएंगे।

एरिक्सन के शेयरों में उछाल

रॉयटर्स की इस खबर के बाद एरिक्सन के शेयरों में 1.8% तक की तेजी देखी गई।

भारतीय 5G मार्केट से मांग में 2023 में तेजी आई थी, जब सेक्टर से बिक्री पांच गुना तक बढ़ गई थी। इस दौरान एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम यूनिट जिओ ने 5G सेवाओं का विस्तार शुरू किया।

इस बढ़ती मांग ने एरिक्सन की अमेरिकी बाजार से होने वाली राजस्व में कमी को कुछ हद तक संतुलित किया। जबकि, टेलीकॉम ऑपरेटरों ने खर्चों में कटौती की थी।

रिसर्च फर्म डेलोरो (Dell’Oro) के अनुसार, दूसरी तिमाही में ग्लोबल टेलीकॉम इक्विपमेंट के रेवेन्यू में सालाना आधार पर (YoY) 16% की गिरावट आई है, जो लगातार चौथी तिमाही में डबल-डिजिट में कमी रही।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement