facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Airtel Q4 Results: मार्च तिमाही में एयरटेल का मुनाफा 31% फिसलकर 2,071 करोड़ रुपये रहा

Advertisement

Bharti Airtel Q4 Results: समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में एयरटेल का मुनाफा भी घटकर 7,460 करोड़ रुपये रह गया। 2022-23 में यह 8,345 करोड़ रुपये था।

Last Updated- May 14, 2024 | 11:12 PM IST
Bharti Airtel

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का कुल शुद्ध मुनाफा (Bharti Airtel Net Profit) वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 31.1 प्रतिशत घटकर 2,071 करोड़ रुपये रह गया। मुनाफे में कमी अफ्रीकी देशों की मुद्राओं खास तौर पर नाइजीरिया का नाइरा कमजोर होने के कारण आई।

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2,442.2 करोड़ रुपये था और चौथी तिमाही में वह 15.17 प्रतिशत कम रहा। समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में एयरटेल का मुनाफा भी घटकर 7,460 करोड़ रुपये रह गया। 2022-23 में यह 8,345 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी के साथ नए 4जी और 5जी ग्राहक अच्छी तादाद में जुड़ते रहे, जिसके कारण चौथी तिमाही में उसकी कुल परिचालन आय 37,599 करोड़ रुपये रही, जो 2022-23 की चौथी तिमाही के मुकाबले 4.41 प्रतिशत अधिक थी।

दूरसंचार कंपनियों के लिए प्रति उपभोक्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) बहुत अहमियत रखताहै। जनवरी-मार्च 2023 के 193 रुपये के मुकाबले यह 8.2 प्रतिशत बढ़कर 209 रुपये हो गया। मगर अक्टूबर-दिसंबर 2023 के 208 रुपये के मुकाबले यह आंकड़ा केवल 1 रुपये अधिक रहा। यह आंकड़ा जियो के लिए 181.7 रुपये और वोडाफोन आइडिया के लिए 145 रुपये ही है।

चौथी तिमाही में भारत से एयरटेल का राजस्व साल भर पहले के मुकाबले 12.9 प्रतिशत बढ़कर 28,513 करोड़ रुपये रहा। आय में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाला मोबाइल सेवा कारोबार भी 12.9 प्रतिशत बढ़ गया।

कंपनी के प्रबंध निदेश गोपाल विट्ठल ने नतीजों पर कहा, ‘नाइजीरिया की मुद्रा नाइरा में अवमूल्यन का असर कंपनी के प्रदर्शन पर पड़ा है। मगर हमने 78 लाख स्मार्टफोन ग्राहक जोड़े और 209 रुपये एआरपीयू भी हासिल किया। ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की हमारी लगातार कोशिश के कारण तिमाही में कंपनी की सेवा छोड़ने वाले ग्राहकों की संख्या 20 प्रतिशत कम हो गई।’

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement