facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Airtel Q4 Results: एयरटेल के मुनाफे पर पड़ी चोट! मार्च तिमाही में प्रॉफिट 31% घटकर ₹2,072 करोड़ पर आया

Advertisement

Bharti Airtel Q4 Results: भारती एयरटेल का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 31 प्रतिशत घटकर 2,072 करोड़ रुपये पर आ गया।

Last Updated- May 14, 2024 | 5:08 PM IST
Bharti Airtel

Bharti Airtel Q4 Results: भारतीय एयरटेल ने मंगलवार को अपने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 31 प्रतिशत घटकर 2,072 करोड़ रुपये पर आ गया।

टेलीकॉम भारती एयरटेल (Bharti Airtel) कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में 3,005.6 करोड़ रुपये का नेट मुनाफ़ा कमाया था।

वहीं, कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेट रेवेन्यू मार्च तिमाही के दौरान 4.4 प्रतिशत बढ़कर 37,599.1 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 36,009 करोड़ रुपये था।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा, “कंसोलिडेट प्रदर्शन मुख्य रूप से नाइजीरियाई नायरा केडिवैल्युएशन से प्रभावित हुआ है। हमने 78 लाख स्मार्टफोन ग्राहक जोड़े है और 209 रुपये का एआरपीयू कमाया है।”

2023-24 का मुनाफा 10.5% गिरा

इसके अलावा 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष भारती एयरटेल का मुनाफ़ा 10.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,467 करोड़ रुपये पर आ गया। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 8,346 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से सालाना रेवेन्यू 7.7 प्रतिशत बढ़कर 1,49,982.4 करोड़ रुपये हो गया, जो 2022-23 में 1,39,144.8 करोड़ रुपये था।

एयरटेल के बोर्ड ने 2023-24 के लिए पूरी तरह पेड़ अप 5 रुपये के फेस वेल्यू पर 8 रुपये और 5 रुपये वाले फेस वेल्यू पर 2 रुपये के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है।

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 4:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement