facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दूरसंचार उपकरण विनिर्माण क्षेत्र स्थापित कर रहा केंद्र: सिंधिया

Advertisement

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 10 वर्षों के दौरान 1.28 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन निर्यात किए हैं।

Last Updated- September 27, 2024 | 10:19 PM IST
Union Minister Jyotiraditya Scindia

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार देश में दूरसंचार उपकरण विनिर्माण क्षेत्र स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 10 वर्षों के दौरान 1.28 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन निर्यात किए हैं।

उन्होंने कहा कि पहले भारत में ज्यादातर मोबाइल फोन आयात किए जाते थे और निर्यात केवल 1,500 करोड़ रुपये का था। सिंधिया ने कहा, ‘हम दुनिया में मोबाइल फोन के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक बन गए हैं। आज 30 करोड़ मोबाइल फोन भारत में तैयार किए जा रहे हैं।’

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि मोबाइल फोन का मूल्यवर्धन 20 प्रतिशत बढ़ा है और ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि हमारी सरकार ने एफडीआई मानदंड बदल दिए हैं। मंत्री ने कहा कि भारत में करीब 98 अरब अमेरिकी डॉलर का एफडीआई था और पिछले 10 वर्षों में हमने 60 प्रतिशत की वृद्धि करके 160 अरब डॉलर कर दिया है। मंत्री ने भरोसा जताया कि दूरसंचार क्षेत्र में भी ऐसी ही क्रांति होगी।

उन्होंने कहा, ‘हम अपना 4जी दूरसंचार ढांचा बनाने वाले दुनिया के छठे देश हैं और हम अगले साल के मध्य तक एक लाख टावर लगा देंगे। 2025 के मध्य तक हम पूरे भारत में 4जी प्रसार सुनिश्चित कर लेंगे।’ सिंधिया तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा के साथ अमेरिकी नेटवर्क उपकरण विनिर्माता सिस्को के पहले विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन के अवसर पर यहां आए थे।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 10:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement