facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

5जी सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रहीं कंपनियां

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 10:29 PM IST
टेलीकॉम कंपनियों का मानना है कि...हाई बैंड स्पेक्ट्रम खोलना 5G के लिए नाकाफी, Opening up several high band spectrum not enough for 5G, say telcos

दूरसंचार ऑपरेटरों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने कहा कि 5जी सेवा शुरू करने वाली दूरसंचार कंपनियां सेवा की गुणवत्ता पर ध्यान दे रही हैं।

COAI ने कहा कि देशभर में 5जी नेटवर्क उपलब्ध होने के बाद ही शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में इस पांचवीं पीढ़ी की सेवा का निर्बाध लाभ लिया जा सकेगा।

COAI के महानिदेशक एस पी कोचर ने कहा, ‘भारत में 5जी सेवा शुरू होने की रफ्तार दुनिया में सबसे तेज है।’ कोचर ने कहा, ‘5जी सेवा चरणवार तरीके से शुरू की जा रही है। पहले यह शहरी क्षेत्रों में शुरू हो रही है और उसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगी। 5जी सेवा का पूर्ण लाभ आने में कुछ समय लगेगा।’

जिन क्षेत्रों में 5जी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, वहां वैज्ञानिक मानकों पर अल्ट्रा हाई-स्पीड नेटवर्क मिल रहा है।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement