facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कॉल दरों को फिर से बढ़ाने की जरुरत: गोपाल विट्ठल

Advertisement

विट्ठल ने दूरसंचार क्षेत्र के लिए लगाई गई पूंजी पर रिटर्न (आरओसीई) बढ़ाने के लिए एक बार फिर दरें बढ़ाने का सुझाव दिया है।

Last Updated- October 29, 2024 | 10:55 PM IST
टेलीकॉम इंडस्ट्री में टैरिफ दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी कम: गोपाल विट्टल, Substantial rise in mobile tariffs needed in India: Airtel CEO Gopal Vittal

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का कहना है कि ऑपरेटर बदलने का ग्राहकों का रुझान अब कम हो गया है। अगली दो तिमाहियों में इसके स्थिर होने के आसार हैं।

एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्ठल ने कंपनी के नतीजों के बाद मंगलवार को विश्लेषकों को यह जानकारी दी। उन्होंने दूरसंचार क्षेत्र के लिए लगाई गई पूंजी पर रिटर्न (आरओसीई) बढ़ाने के लिए एक बार फिर दरें बढ़ाने का सुझाव दिया है।

विट्ठल ने कहा, ‘जैसा कि पहले देखा गया है, ये रुझान दो तिमाहियों के बाद सामान्य हो जाते हैं। हमें पहले ही नजर आ रहा है कि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। अक्टूबर से ही हम देख रहे हैं कि ग्राहक वापस आ रहे हैं और ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। तिमाही के दौरान हमने 42 लाख स्मार्टफोन ग्राहक जोड़े हैं। पोस्टपेड के शुद्ध ग्राहक करीब 8 लाख पर बरकरार हैं।’

जुलाई में दूरसंचार उद्योग में दर वृद्धि का खासा असर एयरटेल की ग्राहक संख्या पर पड़ा था और वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर तिमाही) में उसके ग्राहकों की संख्या 20 लाख घटकर 40.7 करोड़ रह गई थी। यह बाजार की दिग्गज कंपनी जियो से कम थी, जिसके दूसरी तिमाही में 1.09 करोड़ ग्राहक कम हो गए थे।

एयरटेल की मासिक कमी 3.2 फीसदी रही जो जियो के 2.8 फीसदी से अधिक है। विट्ठल ने यह भी उल्लेख किया कि अभी भी आरओसीई 11.2 फीसदी पर बहुत कम है और इसे सुधारना का एकमात्र उपाय दरों में फिर से वृद्धि करना ही है।

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में एयरटेल का शुद्ध लाभ एक साल पहले के मुकाबले 168 फीसदी बढ़कर 3,593 करोड़ रुपये रहा जो बीते वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,340 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement