facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

5G से आगे अब भारत का लक्ष्य 6G और सैटकॉम, 2033 तक बाजार तीन गुना होने की उम्मीद: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Advertisement

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत देश का लक्ष्य 6G तकनीक में दुनिया के कुल पेटेंट्स का 10 फीसदी हिस्सा हासिल करना है

Last Updated- October 08, 2025 | 11:50 AM IST
Jyotiraditya Scindia
सिं​धिया ने कहा कि आज भारत एक ‘प्रोडक्ट नेशन’ बन चुका है, जो केवल सेवा प्रदान करने वाले देश की छवि से आगे निकल चुका है। (फाइल फोटो)

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि भारत की महत्वाकांक्षाएं 5G तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश का लक्ष्य 6G तकनीक में दुनिया के कुल पेटेंट्स का 10 फीसदी हिस्सा हासिल करना है। साथ ही सैटेलाइट कम्युनिकेशन (सैटकॉम) का बाजार भी तेजी से बढ़ने की ओर है। यह 2033 तक तीन गुना बढ़कर करीब 15 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में सिंधिया ने कहा कि भारत अब तकनीक का अनुयायी नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर डिजिटल लीडर बनकर उभरा है।

संचार मंत्री ने कहा, “वह दिन दूर नहीं जब दुनिया कहेगी कि अब दुनिया भारत पर निर्भर है। मैं आप सभी से अपील करता हूं- यहां डिजाइन करें, यहां समाधान तैयार करें और दुनिया भर के लिए इसे स्केल करें। भारत इनोवेट करता है, और दुनिया बदलती है।”

सिंधिया ने बताया कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन अब धरती से लेकर समुद्र और अंतरिक्ष तक कनेक्टिविटी को विस्तार दे रही है। वर्तमान में करीब 4 अरब डॉलर के सैटकॉम बाजार का आकार 2033 तक लगभग 15 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, “इस पूरे डिजिटल क्रांति के केंद्र में हमारे लोग हैं। आने वाले समय में भारत दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल स्किल्ड फोर्स बनने जा रहा है।”

भारत अब एक ‘प्रोडक्शन नेशन’

सिंधिया ने कहा कि भारत की नजर अब 5G से आगे है। ‘भारत 6G एलायंस’ का लक्ष्य 6G मानकों के निर्धारण के साथ वैश्विक पेटेंट्स में 10 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करना है। उन्होंने कहा कि आज भारत एक ‘प्रोडक्ट नेशन’ बन चुका है, जो केवल सेवा प्रदान करने वाले देश की छवि से आगे निकल चुका है।

सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (PLI स्कीम) के तहत अब तक करीब ₹91,000 करोड़ का नया उत्पादन हुआ है, ₹18,000 करोड़ का निर्यात हुआ है और 30,000 नई नौकरियां बनी हैं।

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 11:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement