facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत 5G और AI अपनाने में सबसे आगे, टेलीकॉम नेटवर्क में बड़े बदलाव की तैयारी: एरिक एकुडेन

Advertisement

उन्होंने कहा कि 5जी नेटवर्क में लगातार निवेश कर रहा भारत उन नेटवर्क पर और अधिक नवाचार को आकर्षित कर सकता है जिससे उसे फायदा होगा

Last Updated- February 20, 2026 | 10:57 PM IST
Erik Ekudden

एरिक्सन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य टेक्नॉलजी ऑफिसर एरिक एकुडेन का कहना है कि दूरसंचार नेटवर्क में एआई को अपनाने में भारत सबसे आगे है और बाकी दुनिया के मुकाबले यहां के ऑपरेटर मजबूत स्थिति में हैं। नई दिल्ली में बिजनेस स्टैंडर्ड की गुलवीन औलख के साथ साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि 5जी नेटवर्क में लगातार निवेश कर रहा भारत उन नेटवर्क पर और अधिक नवाचार को आकर्षित कर सकता है जिससे उसे फायदा होगा। उनसे बातचीत के अंश:

भारतीय दूरसंचार कंपनियों की तुलना वैश्विक टेलीकॉम कंपनियों से करें तो एआई को अपनाने और तैयारियों की ​स्थिति कैसी है?

भारत 5जी में सबसे आगे है। 5जी पहले से ही भारत के सभी जिलों में लगभग 99.6 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो बहुत महत्त्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि 5जी बतौर डिजिटल प्लेटफॉर्म (भारत के लिए एक रेशे की तरह) अच्छी तरह से स्थापित है। इसका मतलब है कि भारत अब एआई को व्यापक रूप से अपनाने के लिए अगला कदम उठाने को तैयार है।

एआई केवल डेटा सेंटर में ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं, व्यवसायों, सरकारों और अन्य के लिए भी उपयोगी हो रहा है। उस दृष्टिकोण से भारत एक अच्छी जगह है। अब नेटवर्क में एआई अपनाने पर हमारे ग्राहक यहां- जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया- नेटवर्क में एआई के कुछ फायदों का पहले से ही मजा ले रहे हैं क्योंकि इसे हमने अपने उत्पादों में लागू किया है।

भारतीय दूरसंचार कंपनियों के बीच 5जी एडवांस्ड अपनाए जाने को कैसे देखते हैं?

जब हम 5जी एडवांस्ड के बारे में बात करते हैं, तो हम नेटवर्क स्लाइसिंग और खास, अलग सेवा देने की दक्षता जैसी क्षमताओं के बारे में बात करते हैं। उदाहरण के लिए वित्तीय संस्थान, स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, कृषि उद्यम और निर्माण इकाइयों को खास प्रदर्शन की जरूरत हो सकती है।

आज के अत्याधुनिक विनिर्माण माहौल में आपको नए 5जी आर्किटेक्चर की जरूरत होती है, जो नेटवर्क स्लाइसिंग और प्रोग्रामेबल नेटवर्क एपीआई के साथ जुड़ा हो। ये ऑपरेटर को सेवा की गुणवत्ता को अनुकूल बनाने, सटीक इनडोर पोजिशनिंग जैसी क्षमताओं में मदद करने और सिक्योरिटी और फ्रॉड मैनेजमेंट जैसे एरिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

एआई से चलने वाला ट्रैफिक आने वाले वर्षों में दूरसंचार नेटवर्क में किस तरह से बदलाव लाएगा। इस बारे में आपका क्या नजरिया है? आपके हिसाब से यह बदलाव नेटवर्क आर्किटेक्चर और परिचालन को किस हद तक बदल देगा?

हमारा अनुमान है कि एआई-केंद्रित यूज केस ट्रैफिक पैटर्न में बड़ा बदलाव लाएंगे। खासकर अपलिंक ट्रैफिक – रोबोट, स्मार्टफोन, एआई ग्लास या सेंसर जैसे डिवाइस से नेटवर्क पर भेजे गए डेटा-के डाउनलिंक ट्रैफिक की तुलना में तेजी से बढ़ने की संभावना है। हमारा अनुमान है कि अगले पांच साल में दुनिया भर में अपलिंक ट्रैफिक औसतन लगभग तीन गुना बढ़ सकता है, जबकि डाउनलिंक ट्रैफिक में लगभग दो गुना वृद्धि हो सकती है।

इस बदलाव का मतलब है कि नेटवर्क को ज्यादा मजबूत अपलिंक क्षमता के साथ डिजाइन किया जाना चाहिए। ऑपरेटरों को न सिर्फ डाउनलिंक क्षमता के लिए बल्कि अपलिंक प्रदर्शन के लिए भी अनुकूल टेक्नॉलजी की जरूरत होगी।

एरिक्सन में हमने खास तौर पर अपलिंक एफिशिएंसी और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सॉल्युशन विकसित किए हैं। इसका एक उदाहरण हमारी एफडीडी मैसिव एमआईएमओ (जिसे अक्सर एफडी-एमआईएमओ भी कहा जाता है) टेक्नॉलजी है। यह कम-फ्रीक्वेंसी वाले एफडीडी बैंड के लिए एक एडवांस्ड बीमफॉर्मिंग सॉल्युशन है, जो स्पेक्ट्रम दक्षता बढ़ाता है और अपलिंक कवरेज और क्षमता दोनों को बेहतर बनाता है।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement