facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक दूरसंचार निकाय में 6G पर चर्चा के लिए भारत की पहल

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 11:30 PM IST
telecom

भारत 6G के नए वैश्विक नजरिए और सैटेलाइट संचार के नए अंतरराष्ट्रीय नियमों पर इंटरनैशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन (ITU) की नीति निर्माण की प्रक्रिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर टेलीकॉम और डिजिटल उद्योग पर ध्यान केंद्रित किए जाने के मद्देनजर भारत अपने इस एजेंडे को बढ़ाने के लिए G20 के मंच का उपयोग कर सकता है। भारत वैश्विक तकनीक की नीतियों की बातचीत से अलग नहीं रहना चाहता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ITU के पहले नवोन्मेशी केंद्र और एरिया कार्यालय का बुधवार को उद्घाटन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस अवसर पर प्रधानमंत्री 6G विजन के परिपत्र की भी घोषणा कर सकते हैं। इसके समानांतर पड़ोसी देशों व G-20 के देशों के संचार मंत्रियों के कॉनक्लेव भी होगा।

संयुक्त राष्ट्र की सूचना व संचार तकनीक (ITC) के लिए विशेषीकृत एजेंसी ITU है। भारत ITU को खासा महत्व दे रहा है। भारत ने हाल ही में ITU के रेडियो रेगूलेशन बोर्ड (RRB) में खास स्थान जीता है। भारत की सदस्य रेवती मन्नेपल्ली ने चुनाव जीता है। उन्हें 180 देशों में से 139 देशों का सर्मथन मिला। आरआरबी फ्रीक्वेंसी आबंटन पर राष्ट्रों और मुद्दों को हल करने के लिए शीर्ष ​निकाय है।

6G पर केंद्रित

ITU 6G सेल्यूलर तकनीक की पूरी रेंज पर नजर रखता है।

अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के तहत भारत 6जी तकनीक पर रख रहा है। यह तकनीक इस दशक के अंत में आ सकती है।

दूरसंचार मंत्रालय ने कहा कि भारत का ध्येय 6G तकनीक के मानदंडों को स्थापित करने और तकनीकी नवोन्मेशों को जारी करने पहल हिस्सा लेना है।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement