facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भुवनेश्वर में शुरू हुई Jio, Airtel की 5G सर्विस

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 2:16 PM IST
Most 5G users experience reduced 'call drops', faster 'data speeds' 5G यूजर्स में अधिकांश ने 'कॉल ड्रॉप' में कमी, तेज 'डेटा स्पीड' का अनुभव किया

दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों जियो और भारती एयरटेल ने बृहस्पतिवार से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर दीं। केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यहां एक कार्यकम में दोनों कंपनियों की 5जी सेवा की शुरुआत की।

वैष्णव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने ओडिशा में दूरसंचार सेवाओं के लिए कुल 5,600 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, इसके अलावा विश्व स्तरीय संचार सेवाएं देने के लिए राज्यभर में 5,000 मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे। उन्होंने पहले यह वादा किया था कि राज्य में 5जी सेवाएं 26 जनवरी से पहले शुरू हो जाएंगी।

दूरसंचार सचिव के राजारमन ने कहा कि सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में 4जी सेवाओं के लिए 100 टॉवर भी समर्पित किए हैं। उन्होंने ‘शिक्षा ओ अनुसंधान’ विश्वविद्यालय में जियो के सहयोग से 5जी अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित करने की भी घोषणा की।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement