facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोबाइल फोन विनिर्माता भी 18% के बजाय 5% GST की कर रहे मांग

Advertisement

उद्योग का यह भी तर्क है कि दर में बदलाव से पुर्जों और सहायक उपकरणों की दरों में विसंगतियां आई हैं और उन्होंने आग्रह किया है कि उन्हें भी 5 फीसदी के दायरे में लाया जाए।

Last Updated- August 18, 2025 | 10:22 PM IST
Xiaomi partners with Dixon Technologies to make mobile phones in India

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में बदलाव के बीच अब मोबाइल फोन विनिर्माता भी 18 फीसदी के बजाय 5 फीसदी जीएसटी की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि इससे इस श्रेणी में मांग बढ़ेगी, जो बीते चार वर्षों से 15 करोड़ इकाइयों पर ही स्थिर रही है। ऊंची जीएसटी दरों ने कंपनियों की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं पर प्रतिकूल असर डाला है और विनिर्माण क्षेत्र में लागत असमानता को बढ़ाया है। नतीजतन, भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता भी प्रभावित हुई है।

इस साल की शुरुआत में उपकरण बनाने वाली कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्योग निकाय ने वित्त मंत्रालय को जीएसटी दर को घटाकर 12 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया था, क्योंकि सरकार जीएसटी दर स्लैब में बदलाव करने पर विचार कर रही है। मगर अब 15 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी में सुधार लाने और आम आदमी पर बोझ कम करने की घोषणा के बाद निकाय सबसे कम दर वाले स्लैब की मांग करने लगा है।

इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पंकज महिंद्रू ने कहा, ‘इससे करोड़ों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। भले ही मेक इन इंडिया में इस क्षेत्र का प्रदर्शन दमदार है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में मोबाइल फोन की मांग कमजोर रही है। पिछले पांच चार वर्षों में इसकी बिक्री सालाना 29 करोड़ से घटकर 22 करोड़ रह गई है और स्मार्टफोन की बिक्री भी करीब 15 करोड़ पर स्थिर बनी हुई है।’ इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ऐपल सहित कई मोबाइल फोन विनिर्माता का प्रतिनिधित्व करता है। उच्च जीएसटी दरों ने सामर्थ्य, डिजिटल पहुंच और घरेलू बाजार के विस्तार को भी समान रूप से प्रभावित किया है।

उद्योग का यह भी तर्क है कि दर में बदलाव से पुर्जों और सहायक उपकरणों की दरों में विसंगतियां आई हैं और उन्होंने आग्रह किया है कि उन्हें भी 5 फीसदी के दायरे में लाया जाए। इसके अलावा, जीएसटी परिषद के अंतर्गत आने वाली फिटमेंट समिति ने 5 फीसदी दर का प्रस्ताव रखा था मगर परिषद ने 2020 में दर को 12 से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया था।

महिंद्रू ने कहा, ‘फिटमेंट फॉर्मूला के मुताबिक, मोबाइल फोन पर 5 फीसदी जीएसटी लगना चाहिए था, क्योंकि वैट और उत्पाद शुल्क फॉर्मूले के मुताबिक मोबाइल फोन 5 फीसदी वाली श्रेणी में आते थे। 18 फीसदी की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना ने मांग को बुरी तरह प्रभावित किया है।’

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement