facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

MTNL के बॉन्ड के ब्याज का होगा भुगतान, बढ़ रहे घाटे के बीच ये है टेलीकॉम कंपनी का मकसद

Advertisement

वित्तीय संकट में फंसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने पिछले सप्ताह एक्सचेंजों को सूचित किया था कि अपर्याप्त फंड के कारण वह ब्याज भुगतान में सक्षम नहीं है।

Last Updated- July 15, 2024 | 10:54 PM IST
MTNL

दूरसंचार विभाग(DoT) के अधिकारियों ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि MTNL के बॉन्डधारकों को गारंटी वाले ब्याज का भुगतान किया जाए और बुधवार तक इसके लिए जरूरी धनराशि जमा कर दी जाएगी।

जुलाई 2023 में MTNL ने 10 साल के सॉवरिन गारंटीड बॉन्डों से 2,480 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिस पर सेमी एनुअल कूपन रेट 7.59 फीसदी है। हालांकि ब्याज का भुगतान 20 जुलाई को किया जाना था, लेकिन वित्तीय संकट में फंसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने पिछले सप्ताह एक्सचेंजों को सूचित किया था कि अपर्याप्त फंड के कारण वह ब्याज भुगतान में सक्षम नहीं है।

लेकिन अब इस मकसद के लिए MTNL, डीओटी और बीकन ट्रस्टीशिप लिमिटेड के बीच त्रिपक्षीय समझौता (टीपीए) हुआ है। इसके अनुसार MTNL को देय तिथियों से 10 दिन पहले एस्क्रो खाते में पर्याप्त धनराशि के साथ अर्ध-वार्षिक ब्याज जमा करना होगा।

अधिकारी ने कहा कि यह तिथि बीत चुकी है और अब सरकार ने कदम उठाए हैं, जिससे निर्धारित ट्रस्ट और रिटेंशन खाता में बकाया भुगतान करने की तिथि से कम से कम 3 दिन पहले धन जमा हो जाए। उन्होंने कहा, ‘यह बुधवार को किया जा सकता है और उम्मीद है कि उसके बाद धन भेज दिया जाएगा।’

MTNL का घाटा लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में MTNL को 3302.19 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जो वित्त वर्ष 2023 के 2,910.74 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वित्त वर्ष 2024 में परिचालन से सालाना राजस्व 15.44 फीसदी घटकर 728.47 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 861.57 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement