facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

TRAI की तरफ से नहीं की जाती है कोई कॉल, लोग सतर्क रहें; टेलीकॉम रेगुलेटर ने दिया बयान

Advertisement

ट्राई ने कहा, ‘‘ग्राहकों को संबंधित दूरसंचार कंपनी के अधिकृत कॉल सेंटर या ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क कर ऐसी कॉल की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है।’’

Last Updated- August 21, 2024 | 7:54 PM IST
spam calls

दूरसंचार नियामक ट्राई ने बुधवार को लोगों को आगाह किया कि वे ट्राई के नाम पर की जा रहीं फर्जी कॉल के चंगुल में न फंसें। इन कॉल में दूरसंचार ग्राहकों को मोबाइल नंबर का कनेक्शन काटने की धमकी देकर कुछ निजी सूचनाएं देने के लिए कहा जाता है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने यह स्पष्ट किया कि वह संदेश भेजकर या किसी अन्य तरीके से मोबाइल नंबर का कनेक्शन काटने के बारे में ग्राहकों के साथ संपर्क नहीं करता है। उसने ऐसा करने के लिए किसी तीसरे पक्ष की एजेंसी को भी अधिकृत नहीं किया है।

ट्राई ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसे में किसी भी तरह का संचार (कॉल, संदेश या नोटिस) जो ट्राई से होने का दावा करता है और मोबाइल नंबर काटने की धमकी देता है, उसे संभावित धोखाधड़ी का प्रयास माना जाना चाहिए और इसपर ध्यान नहीं देना चाहिए।’’

बिल भुगतान में गड़बड़ी, केवाईसी पूरा न होने या नंबर के दुरुपयोग की स्थिति में ही दूरसंचार सेवा प्रदाता किसी मोबाइल नंबर की सेवाएं बंद कर सकती है। ट्राई ने नागरिकों को सतर्क रहने और संदिग्ध धोखेबाजों के झांसे में न आने की सलाह दी है।

ट्राई ने कहा, ‘‘ग्राहकों को संबंधित दूरसंचार कंपनी के अधिकृत कॉल सेंटर या ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क कर ऐसी कॉल की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है।’’

नियामक के मुताबिक, उसके संज्ञान में लाया गया है कि नागरिकों को ट्राई से होने का दावा करते हुए तमाम प्री-रिकॉर्डेड कॉल की जा रही हैं, जिनमें उपयोगकर्ताओं को धमकी दी जाती है कि उनके नंबर जल्द ही ब्लॉक कर दिए जाएंगे और उनकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती है।

साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी में दूरसंचार संसाधनों का दुरुपयोग रोकने के लिए लोगों को दूरसंचार विभाग के संचार साथी मंच पर चक्षु सुविधा के माध्यम से संदिग्ध धोखाधड़ी वाले संचार की जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 7:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement