facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSNL के ग्राहकों की बढ़ रही संख्या, स्वदेशी 4G नेटवर्क हुआ तैयार: केंद्रीय मंत्री

Advertisement

"हम इस 4जी कोर पर 5जी का उपयोग कर सकते हैं। हमें 5जी सेवाओं के लिए टावरों में कुछ बदलाव करने होंगे और इस पर काम चल रहा है। हम जल्द ही 4जी से 5जी तक का सफर पूरा कर लेंगे।"

Last Updated- August 03, 2024 | 8:09 PM IST
BSNL

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी का घरेलू 4जी नेटवर्क भी तैयार है और इसे 5जी में बदलने का काम चल रहा है।

यहां संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत स्वदेशी तकनीक वाला 4जी नेटवर्क तैयार है और कुछ महीनों में बीएसएनएल के माध्यम से इसकी सेवाएं पूरे देश में उपलब्ध होंगी।

सिंधिया ने कहा, “कई लोगों ने पूछा था कि जब जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने 4जी नेटवर्क शुरू किया तो बीएसएनएल ने क्यों नहीं? यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प था कि अगर हमें सरकारी कंपनी का नेटवर्क विकसित करना है तो हम चीन या किसी अन्य विदेशी देश के उपकरणों का उपयोग नहीं करेंगे।”

उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया कि स्वदेशी तकनीक विकसित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया दिन में ग्वालियर पहुंचे और बाद में मुरैना जाकर एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सिंधिया ने कहा, ” प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत संकल्प लिया है कि भारत अपना खुद का 4जी स्टैक, कोर सिस्टम या टावर विकसित करेगा जिसे रेडिएशन एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) कहा जाता है। भारत अपनी तकनीक विकसित करेगा और देशवासियों को 4जी नेटवर्क देगा और इसमें हमें डेढ़ साल लग गए। भारत अपनी स्वदेशी तकनीक रखने वाला पांचवां देश बन गया है। टावर लगाने का काम चल रहा है।”

उन्होंने कहा कि तेजस नेटवर्क, सी-डॉट और टीसीएस जैसी भारतीय कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं और बीएसएनएल इसे लागू कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हम अक्टूबर के अंत तक 80,000 टावर लगा देंगे और बाकी 21,000 अगले साल मार्च तक लगा देंगे। …यानी मार्च, 2025 तक 4जी नेटवर्क के एक लाख टावर लगा दिए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि इससे तेजी से डाउनलोड करने और टेलीविजन देखने में मदद मिलेगी। “हम इस 4जी कोर पर 5जी का उपयोग कर सकते हैं। हमें 5जी सेवाओं के लिए टावरों में कुछ बदलाव करने होंगे और इस पर काम चल रहा है। हम जल्द ही 4जी से 5जी तक का सफर पूरा कर लेंगे।”

सिंधिया ने कहा कि कई ग्राहक निजी सेवा प्रदाताओं से बीएसएनएल में जा रहे हैं। “हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि हमारी सेवा तेज होगी।”

Advertisement
First Published - August 3, 2024 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement