facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

PM मोदी 15 अक्टूबर को कर सकते हैं ITU की दूरसंचार मानक बैठक, भारत मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन

Advertisement

दूरसंचार विभाग समर्थित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 का आठवां संस्करण भी डब्ल्यूटीएसए 2024 के साथ-साथ आयोजित किया जाएगा।

Last Updated- October 13, 2024 | 8:36 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अक्टूबर को भारत में संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा आयोजित किए जाने वाले पहले दूरसंचार मानक सम्मेलन और भारत मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) का उद्घाटन कर सकते हैं। दोनों कार्यक्रमों के आयोजकों द्वारा भेजे गए निमंत्रण में यह जानकारी दी गई।

विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) सम्मेलन चार वर्षों के अंतराल पर आयोजित किया जाता है। इसमें स्वीकृत सिफारिशें और प्रस्ताव संचार प्रौद्योगिकियों के विकास की दिशा तय करते हैं।

आईटीयू ने आधिकारिक बयान में कहा, “आईटीयू को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि डब्ल्यूटीएसए-24 का उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार 15 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।”

दूरसंचार विभाग समर्थित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 का आठवां संस्करण भी डब्ल्यूटीएसए 2024 के साथ-साथ आयोजित किया जाएगा। कई देशों, प्रदर्शकों, स्टार्टअप आदि की भागीदारी के मामले में वार्षिक इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) का आकार पिछले साल से लगभग दोगुना हो गया है।

आईएमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रामकृष्ण पी ने बयान में कहा, “इस बार आईएमसी बड़ा और बेहतर होने वाला है, क्योंकि वैश्विक भागीदारी पिछले साल से लगभग दोगुनी हो गई है। इस बार 120 से अधिक देशों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे एशिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी एक्सपो और वैश्विक डिजिटल परिवर्तन में एक प्रमुख शक्ति के रूप में आईएमसी की स्थिति मजबूत होगी। हम आगामी संस्करण में ब्रिटेन, जापान, स्वीडन, फ़िनलैंड और अन्य देशों से बढ़ती भागीदारी देख रहे हैं।”

आईएमसी 2024 में 400 से अधिक प्रदर्शकों, लगभग 900 स्टार्टअप्स और 120 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद है। पिछले साल आईएमसी ने 230 से अधिक प्रदर्शकों, 400 स्टार्टअप्स और लगभग 67 देशों की भागीदारी दर्ज की थी।

Advertisement
First Published - October 13, 2024 | 8:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement