facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Jio ने सैटकॉम स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए ट्राई को दूसरी कानूनी राय दी

Advertisement

सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के लिखे पत्र में कहा गया है कि नीलामी के अलावा कोई भी तरीका संवैधानिक रूप से अनुचित हो सकता है

Last Updated- September 03, 2023 | 10:35 PM IST
Reliance Jio

रिलांयस जियो ने सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के संभावित आवंटन के मामले में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को दूसरी कानूनी राय दी है। सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एल नागेश्वर राव ने इसे लिखा है। इसमें नीलामी को लेकर कहा गया है कि स्पेक्ट्रम आवंटित करने का कोई अन्य तरीका संवैधानिक रूप से अनुचित हो सकता है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने चिट्ठी की समीक्षा की है। राव ने पत्र में लिखा है, ‘सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए वाणिज्यिक रकम और सामाजिक एवं कल्याणकारी उद्देश्यों के मद्देनजर नीलामी के इतर कोई भी कानून या नियम चिंता की बात है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत संवैधानिक रूप से भी इसे अनुचित पाया होगा।

एक बार फिर शीर्ष अदालत के 2जी पर दिए गए फैसले का जिक्र करते हुए राव ने बताया कि अदालत पहले ही स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा अपनाई गई पहले आओ, पहले पाओ नीति के खिलाफ तर्क दे चुकी है। उन्होंने कहा, अदालत ने बताया था कि नीति में एक बुनियादी खामी है और इस बात पर जोर दिया कि इसके स्वाभाविक रूप से खतरनाक निहितार्थ हैं।

राव ने गोवा फाउंडेशन बनाम सेसा स्टरलाइट लिमिटेड मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की गई एक पूर्व टिप्पणी का भी हवाला दिया। इसमें संकेत दिया गया था कि स्पेक्ट्रम वितरित करने की कोई भी विधि जो सरकार के लिए राजस्व की अधिकतमता को ध्यान में नहीं रखती है, उसे न्यायपालिका द्वारा समीक्षा का सामना करना पड़ सकता है।

पिछले हफ्ते, जियो ने नीलामी के पक्ष में तर्क देते हुए सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश केएसपी राधाकृष्णन द्वारा लिखा एक और पत्र भेजा था। इसने 2जी फैसले की ओर इशारा किया था और इस बात पर जोर दिया था कि शीर्ष अदालत द्वारा शासित स्पेक्ट्रम को केवल नीलामी के जरिये ही अलग किया जा सकता है, किसी अन्य तरीके से नहीं। पत्र में कहा गया है, ‘अदालत के तर्क में ऐसा कुछ भी नहीं दर्शाया गया है कि यह निष्कर्ष सैटेलाइट आधारित संचार सेवाओं के उद्देश्य से स्पेक्ट्रम के उन्मूलन पर लागू नहीं होगा।’

जियो द्वारा प्रस्तुत कानूनी राय उद्योग निकाय ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (बीआईएफ) द्वारा सैटेलाइट स्पेक्ट्रम नीलामी के खिलाफ ट्राई को भेजी गई इसी तरह की कानूनी राय के बाद आई है। अन्य कंपनियां फिलहाल इस मामले पर ट्राई की अंतिम सिफारिशों का इंतजार कर रही हैं। इस मामले पर परामर्श जून में समाप्त हुआ।

Advertisement
First Published - September 3, 2023 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement