facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance जियो ने आठवीं सालगिरह पर चुनिंदा प्लान पर दिए कई ऑफर, 5- 10 सितंबर के बीच रिचार्ज करने पर मिलेगा फायदा

Advertisement

हाल ही में आयोजित वार्षिक आम बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो के भविष्य के लिए एआई और डीपटेक से जुड़े एक भव्य दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

Last Updated- September 05, 2024 | 10:40 PM IST
Reliance Jio

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने बृहस्पतिवार को अपनी आठवीं सालगिरह के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए चुनिंदा रिचार्ज प्लान पर कई लाभ की पेशकश की।

जियो की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, पांच सितंबर से 10 सितंबर के बीच रिचार्ज कराने वालों को 899 रुपये और 999 रुपये के तीन महीने के प्लान के साथ-साथ 3,599 रुपये के वार्षिक प्लान पर 700 रुपये के तीन लाभ मिलेंगे। इन पेशकश के लाभ में 10 ओटीटी की सदस्यता और 175 रुपये मूल्य की 28 दिन की वैधता के साथ 10 जीबी डेटा पैक, अन्य लाभों के अलावा जोमैटो की तीन महीने की निःशुल्क गोल्ड सदस्यता शामिल है।

दोनों योजनाओं – 899 रुपये और 999 रुपये में वर्तमान में दो जीबी की दैनिक इंटरनेट सीमा है और इनकी वैधता क्रमशः 90 दिन और 98 दिन है, जबकि 3,599 रुपये का प्लान 2.5 जीबी की दैनिक डेटा सीमा के साथ आता है, जो 365 दिनों के लिए वैध है।

सितंबर, 2016 में मुफ्त वॉयस कॉल और सस्ती डेटा दरों के साथ जियो के प्रवेश ने अच्छी तरह से स्थापित प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया था। इसके साथ ही मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली दूरसंचार कंपनी देश की शीर्ष दूरसंचार कंपनी के रूप में उभरी थी।

हाल ही में आयोजित वार्षिक आम बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो के भविष्य के लिए एआई और डीपटेक से जुड़े एक भव्य दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

अंबानी ने जियो उपयोगकर्ताओं के लिए 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की घोषणा की और एआई सेवा प्लेटफॉर्म (जियो ब्रेन), राष्ट्रीय एआई अवसंरचना (जामनगर में गीगावाट-स्केल एआई-रेडी डेटा सेंटर), वॉयस असिस्टेंट हेलोजियो के साथ जियो टीवीओएस और जियोफोनकॉल एआई के बारे में बात की। आज, जियो के पास 49 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं, जिसमें चीन के बाहर वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा 13 करोड़ 5जी ग्राहक आधार शामिल है।

Advertisement
First Published - September 5, 2024 | 6:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement