facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Starlink: एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस के लिए मिल सकती है मंजूरी, सुरक्षा जांच जारी

Advertisement

स्टारलिंक के पास धरती की निचली कक्षा में स्थापित 4,000 उपग्रहों का समूह है जिससे वह उपग्रह के जरिये इंटरनेट सेवाएं मुहैया करा सकती है।

Last Updated- April 16, 2024 | 9:27 PM IST
Starlink

अरबपति उद्योगपति एलन मस्क के उपग्रह उद्यम स्टारलिंक के लाइसेंस आवेदन पर प्रक्रियागत कार्रवाई जारी है और सरकार इससे संबंधित सुरक्षा पहलुओं की पड़ताल कर रही है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और वित्तीय पहलू निर्धारित शर्तों एवं प्रावधानों के अनुरूप पाए गए हैं।

इसके अलावा स्टारलिंक से स्वामित्व ‘उद्घोषणा’ भी मिल गई है। घटनाक्रम से परिचित दो लोगों ने कहा कि फिलहाल लाइसेंस से संबंधित जांच-पड़ताल का काम जारी है और सुरक्षा पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। मस्क के स्वामित्व वाले उद्यम स्टारलिंक ने भारत में उपग्रह संचार (सैटकॉम) सेवाएं शुरू करने के लिए भी आवेदन किया हुआ है।

स्टारलिंक के पास धरती की निचली कक्षा में स्थापित 4,000 उपग्रहों का समूह है जिससे वह उपग्रह के जरिये इंटरनेट सेवाएं मुहैया करा सकती है। टेस्ला और सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के भी मालिक मस्क अगले हफ्ते भारत के दौरे पर आने वाले हैं। उनकी 21-22 अप्रैल की भारत यात्रा के दौरान कई बड़ी निवेश योजनाओं की घोषणा होने की उम्मीद है।

मस्क की यह यात्रा देश में नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति की घोषणा होने के कुछ ही सप्ताह बाद हो रही है। इस नीति में न्यूनतम 50 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ देश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने वाली ईवी कंपनियों को आयात शुल्क में रियायतें दी जाएंगी। इस कदम का उद्देश्य टेस्ला जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना है।

पिछले सप्ताह मस्क ने अपनी भारत यात्रा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी निर्धारित मुलाकात की पुष्टि की थी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर कहा था, ‘‘भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के लिए उत्सुक हूं।’’ इस यात्रा के दौरान उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवा के लिए व्यावसायिक योजनाओं और अनुमोदन प्रक्रिया की प्रगति पर भी उत्सुकता से नजर रहेगी।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 9:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement