facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुनील भारती मित्तल को ‘GSMA लाइफटाइम अचीवमेंट’ सम्मान, बार्सिलोना में वैश्विक दिग्गजों ने सराहा

Advertisement

पुरस्कार स्पेन के सम्राट फेलिप छठे, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और कैटेलोनिया के राष्ट्रपति साल्वाडोर इल्ला तथा वैश्विक उद्योग जगत के प्रमुखों की मौजूदगी में दिया गया

Last Updated- March 02, 2026 | 10:54 PM IST
Sunil Bharti Mittal
भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को बार्सिलोना में चल रहे कार्यक्रम मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में आज दूरसंचार उद्योग के वैश्विक संगठन जीएसएमए द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है। भारती एयरटेल ने बयान में यह जानकारी दी।

यह पुरस्कार स्पेन के सम्राट फेलिप छठे, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और कैटेलोनिया के राष्ट्रपति साल्वाडोर इल्ला तथा वैश्विक उद्योग जगत के प्रमुखों की मौजूदगी में दिया गया। यह पुरस्कार वैश्विक दूरसंचार के परिदृश्य को नया आकार देने और परिचालकों, सरकारों, कारोबारों तथा दुनिया भर के अरबों उपभोक्ताओं के बीच कनेक्टिविटी का विस्तार करने में उनकी भूमिका को मान्यता प्रदान करता है।

जीएसएमए के इतिहास में यह पुरस्कार उद्योग के गिने-चुने दिग्गजों को ही प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन योगदानों को मान्यता प्रदान करता है, जिन्होंने वैश्विक संचार के पारिस्थितिकी तंत्र पर स्थायी और निर्णायक छाप छोड़ी है।

पुरस्कार मिलने पर मित्तल ने कहा, ‘मैं यह सम्मान पाकर अत्यंत गौरवान्वित हूं और इसके लिए जीएसएमए का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं इसे न केवल अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में, बल्कि भारत की दूरसंचार यात्रा, भारती की सामूहिक भावना और वैश्विक पटल पर भारतीय दूरसंचार कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के सम्मान के रूप में स्वीकार करता हूं। समान रूप से यह पुरस्कार ऐसे उद्योग की प्रगति को दर्शाता है, जिसने अरबों लोगों को जोड़ा है और यह उन ग्राहकों का है जिनकी हम सेवा करते हैं, उन टीमों का है जिन्होंने हमारे संस्थानों का निर्माण किया है और उन भागीदारों का है जो कनेक्टिविटी की परिवर्तनकारी शक्ति में विश्वास करते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘दूरसंचार ऐसी शक्ति है, जो अवसर का विस्तार करती है, जरूरी सेवाओं को हर व्यक्ति की हथेली में ले आती है और मानव क्षमता का इस्तेमाल करती है।’

मित्तल ने भारती एयरटेल को दुनिया के अग्रणी मोबाइल परिचालकों में शामिल कर दिया है, जिसका परिचालन भारत और अफ्रीका में है, जो वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन परिचालकों में शामिल है और आधे अरब से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। इससे पहले उन्हें साल 2008 में जीएसएमए चेयरमैन अवार्ड और फिर साल 2016 में वैश्विक मोबाइल उद्योग के विकास और प्रगति में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement