facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या Telecom सेक्टर में होनेवाला है घमासान? Jio, Airtel, Idea सहित COAI भिड़ा TRAI-DoT से

Advertisement

रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का प्रतिनिधित्व करने वाली सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने कहा कि इससे बड़ी ‘नियामकीय अनिश्चितता’ पैदा हो जाएगी

Last Updated- March 06, 2025 | 6:15 AM IST
satellite communication
प्रतीकात्मक तस्वीर

दूरसंचार कंपनियों ने बुधवार को दूरसंचार विभाग (डीओटी) और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) पर प्रस्तावित सेवा प्राधिकरण ढांचे में ओवर-द-टॉप (ओटीटी) संचार सेवाओं और उपग्रह संचार पर उनकी चिंताओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया।

दूरसंचार क्षेत्र में लाइसेंसिंग व्यवस्था में में बड़े बदलाव के तहत दूरसंचार नियामक ने पिछले साल सुझाव दिया था कि नए दूरसंचार अधिनियम, 2023 के अनुरूप देश में दूरसंचार सेवाओं को कवर करने के लिए ऑथोराइजेशन की तीन नई श्रेणियां बनाई जाएं। उसने सरकार के साथ ‘अनुबंध वाले समझौते’ पर आधारित वर्तमान लाइसेंस व्यवस्था को बदलने को भी कहा है। वह ऐसी प्रणाली के पक्ष में है, जिसमें सरकार दूरसंचार कंपनियों को ऑथोराइजेशन देती हो।

रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का प्रतिनिधित्व करने वाली सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने कहा कि इससे बड़ी ‘नियामकीय अनिश्चितता’ पैदा हो जाएगी और ‘पूर्वानुमान’ लगा पाना भी मुश्किल होगा। इस कारण दीर्घावधि निवेशकों और उनके निवेश को खतरा हो सकता है। लेकिन इस संबंध में चिंताएं अभी तक दूर नहीं की गई हैं।

इस बीच, सीओएआई ने इस पर जोर दिया है कि गैर कवरेज वाले ग्रामीण इलाकों में कवरेज बढ़ाने के लिए सैटेलाइट संचार का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उसने अन्य सभी क्षेत्रों में सेवा प्रदाताओं और सैटकॉम सेवा प्रदाताओं के बीच समान अवसरों की जरूरत बताई है।
उसने कहा है, ‘इस महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर दूरसंचार विभाग या ट्राई ने ध्यान नहीं दिया है जिससे निवेशकों की भावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।’

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement