facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दूरसंचार कंपनियों का अगले तीन वर्षों में 6G पेटेंट में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य

Advertisement

दूरसंचार उद्योग की कंपनियों ने अनुसंधान को भारत की जरूरतों के अनुरूप बनाने और एक जीवंत 'मानक समुदाय' स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

Last Updated- August 24, 2024 | 6:01 PM IST
6G
Representative Image

भारतीय दूरसंचार कंपनियां अगले तीन वर्षों में सभी 6जी पेटेंट में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करने और वैश्विक मानकों में छठे हिस्से का योगदान करने का लक्ष्य बना रही है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

दूरसंचार उद्योग की कंपनियों ने अनुसंधान को भारत की जरूरतों के अनुरूप बनाने और एक जीवंत ‘मानक समुदाय’ स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव शुक्रवार को केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) पर हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) की दूसरी बैठक के दौरान सामने आया।

बयान में कहा गया कि उद्योग के प्रमुख लोगों ने अनुसंधान को व्यवस्थित रूप से भारत की जरूरतों के अनुरूप बनाने और एक जीवंत मानक समुदाय स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। बैठक में अंतरराष्ट्रीय मानकों और बौद्धिक संपदा तथा मानक आवश्यक पेटेंट (एसईपी) में भारत की हिस्सेदारी, दूरसंचार में संपर्क अंतराल और दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता पर विचार-विमर्श किया गया।

बयान में कहा गया कि भारत ने पहले ही भारत 6जी विजन और भारत 6जी अलायंस, पेटेंट और आईपीआर समर्थन ढांचे, टेस्टबेड की कमीशनिंग जैसी कई पहल की हैं और देश सभी 6जी पेटेंट का 10 प्रतिशत और वैश्विक मानकों में छठा योगदान करने की आकांक्षा रख सकता है।

एसएसी ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तीन साल का मसौदा प्रस्तावित किया है। बैठक में रिलायंस जियो के प्रबंध निदेशक पंकज पवार, वोडाफोन आइडिया के सीईओ अक्षय मूंदड़ा, बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रॉबर्ट जे रवि, तेजस नेटवर्क के निदेशक मंडल के चेयरमैन एन जी सुब्रमण्यम और उद्योग निकाय सीओएआई के महानिदेशक एस पी कोचर शामिल हुए।

Advertisement
First Published - August 24, 2024 | 6:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement