facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Telecom Industry: अगले 6 माह में शुरू होगी Vodafone Idea की 5G सेवा

Advertisement

Telecom Industry: 4G कवरेज का विस्तार अगले 3 से 4 महीनों के भीतर शुरू हो जाएगा और 12 से 15 महीनों में 17 प्राथमिकता वाले सर्कल में यह प्रतिस्पर्धी बन जाएगा।

Last Updated- May 17, 2024 | 11:27 PM IST
vodafone idea

निजी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वी) अगले छह महीने में 5जी सेवा की शुरुआत कर सकती है। वी के मुख्य कार्य अधिकारी ने अक्षय मूंद्रा ने कहा कि वेंडरों के साथ बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि अगले छह महीनों में ग्राहकों को 5जी की सुविधा मिलने लगेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि दूरसंचार कंपनी 5 जी के लिए आगे बढ़कर ओपनरैन परीक्षण कर रही है मगर कंपनी के लिए 4जी सेवा का विस्तार करना शीर्ष प्राथमिकता बनी रहेगी।

दूरसंचार कंपनी की पूंजीगत व्यय योजनाओं के मुख्य क्षेत्र 4 जी कवरेज का विस्तार करना है, जिसमें सह-गीगाहर्ट्ज सगेमेंट में अधिक टावर लगाना, क्षमता वृद्धि के साथ 5जी सेवाओं की पेशकश शामिल है। मूंदरा ने कहा, ‘समयसीमा के मामले में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता 4जी कवरेज है। यही एकमात्र कारण है जिससे हमारे ग्राहक लगातार कम हो रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि 4जी कवरेज का विस्तार अगले 3 से 4 महीनों के भीतर शुरू हो जाएगा और 12 से 15 महीनों में 17 प्राथमिकता वाले सर्कल में यह प्रतिस्पर्धी बन जाएगा।

एक दिन पहले ही निजी क्षेत्र की इस दूरसंचार कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 7,674.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। ये अधिक खर्चों और रुकी हुई आय के कारण वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के 6,418.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.5 फीसदी बढ़ गया।

चौथी तिमाही में दूरसंचार कंपनी की वित्तयी लागत भी एक साल पहले की समान तिमाही के 6,284 करोड़ रुपये के मुकाबले 25 फीसदी बढ़कर 6,280.3 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का शुद्ध घाटा भी 6.6 फीसदी बढ़कर 31,238 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 29,301 करोड़ रुपये था।

वी के अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने एफपीओ के जरिये 18,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं और अब कंपनी 2500 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए बैंकों से बातचीत कर रही है।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement